2 अक्टूबर 2026, 11:25 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

उरई में जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान:ऑपरेशन के लिए एक यूनिट रक्त जरूरी था, समय पर रक्त मिला

जालौन के उरई में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ब्लड बैंक में मंगलवार को समाजसेवी कु अजय पाल सिंह ने जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। महिला का बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था और ऑपरेशन के लिए एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। काफी प्रयास के बाद भी रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे महिला के परिजन परेशान थे। रक्त

उरई में जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान:ऑपरेशन के लिए एक यूनिट रक्त जरूरी था, समय पर रक्त मिला
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जालौन के उरई में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के ब्लड बैंक में मंगलवार को समाजसेवी कु अजय पाल सिंह ने जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। महिला का बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था और ऑपरेशन के लिए एक यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। काफी प्रयास के बाद भी रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी, जिससे महिला के परिजन परेशान थे। रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर परिजनों ने रक्तकरिणा डॉ. ममता स्वर्णकार एवं राहवीर अलीम सर से संपर्क किया। इसके बाद समाजसेवी कु अजय पाल सिंह को महिला के लिए रक्त की जरूरत के बारे में जानकारी दी गई। कु अजय पाल सिंह ने बिना देर किए मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचकर महिला के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। कु अजय पाल सिंह ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज और उसके परिजनों को रक्त के लिए परेशान न होना पड़े। डॉ. ममता स्वर्णकार एवं अलीम सर ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा रक्तदान है। रक्त मिलने के बाद महिला के परिजनों ने अजय पाल सिंह का आभार जताते हुए उनके इस सहयोग की सराहना की। इस दौरान लोगों ने भी रक्तदान को लेकर जागरूक रहने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗