22 अक्टूबर 2026, 6:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान- राजघाट पुल बंद:काशी में रिंग रोड से गुजरेंगे भारी वाहन, नमो घाट पर आज से ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो

वाराणसी में नमो घाट पर आज से शुरू हो रहे भव्य एयर शो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य VVIP मेहमानों के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में जाम से बचने के लिए भारी वाहनों को रिंग रोड और NH-19 से गुजारा जाएगा। गंगा पर बने सबसे पुराने राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल आवाजाही भी पूरी तर

एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान- राजघाट पुल बंद:काशी में रिंग रोड से गुजरेंगे भारी वाहन, नमो घाट पर आज से ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी में नमो घाट पर आज से शुरू हो रहे भव्य एयर शो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य VVIP मेहमानों के आगमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। शहर में जाम से बचने के लिए भारी वाहनों को रिंग रोड और NH-19 से गुजारा जाएगा। गंगा पर बने सबसे पुराने राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल आवाजाही भी पूरी तरह बंद रहेगी। वहीं, एयर शो देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए शहर में 56 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें। नमो घाट, राजघाट, दशाश्वमेध, अस्सी और रामनगर क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पुलिस ने आपातकालीन सेवाओं और VVIP मूवमेंट के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी निर्धारित किए हैं। भारी वाहनों को शहर में एंट्री नहीं, रिंग रोड से डायवर्जन एयर शो के दौरान शहर में भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज और निजी बसों के साथ बाहर से आने वाले टेम्पो ट्रैवलर को भी शहर के बाहरी मार्गों से निकाला जाएगा। इन वाहनों के लिए रिंग रोड और नेशनल हाईवे-19 का इस्तेमाल किया जाएगा। मिर्जापुर और सोनभद्र की ओर से आने वाले भारी व व्यावसायिक वाहनों को औराई और भदोही के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इससे शहर के प्रवेश मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, एंबुलेंस, दमकल और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। शहर के भीतर स्थानीय चारपहिया वाहनों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार राहत मिलेगी। राजघाट पुल पर पैदल चलना भी प्रतिबंधित सुरक्षा व्यवस्था के तहत राजघाट गंगा पुल पर वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान पुल पर रुकने की भी अनुमति नहीं होगी। सामने घाट पुल पर दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को आवागमन की अनुमति दी गई है, जबकि चारपहिया और भारी वाहन यहां से नहीं गुजर सकेंगे। दूसरी ओर, रिंग रोड पुल और विश्वसुंदरी गंगा पुल पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। इन 56 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था एयर शो देखने आने वाले दर्शकों और स्थानीय लोगों के वाहनों को खड़ा करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन ले जाने या सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें। गोदौलिया और चौक क्षेत्र कैंट और वरुणा पार क्षेत्र अस्सी, लंका और रामनगर क्षेत्र नमो घाट से अस्सी तक ग्रीन कॉरिडोर एयर शो के दौरान नमो घाट, राजघाट, दशाश्वमेध-अस्सी और रामनगर क्षेत्र में विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाए गए हैं। इनका इस्तेमाल VVIP और आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही के लिए किया जाएगा। संवेदनशील मार्गों पर दर्शकों के पैदल आवागमन के लिए अलग रास्ते और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है। परेशानी होने पर इन नंबरों पर करें कॉल यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगले पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में जाने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें। जरूरी काम होने पर अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। तस्वीरों से समझिए पार्किंग स्थल
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗