एशियन गेम्स विजेताओं के सम्मान समारोह में खाने की होड़:स्टूडेंट प्लेट दिखाकर बोले-यहां कुछ नहीं मिला; 128 खिलाड़ियों को ₹185 करोड़ मिले
हरियाणा के एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में खाने के लिए होड़ मच गई। जैसे ही खाने के स्टॉल खुले, समारोह में पहुंचे लोगों की भीड़ उनकी ओर दौड़ पड़ी। कुछ ही देर में स्टॉल खाली हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। कुछ स्टूडेंट प्लेट दिखाकर बोले- ना धूप से बचने की व्यवस्था और ना पानी की व्यवस्था, य

हरियाणा के एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में खाने के लिए होड़ मच गई। जैसे ही खाने के स्टॉल खुले, समारोह में पहुंचे लोगों की भीड़ उनकी ओर दौड़ पड़ी। कुछ ही देर में स्टॉल खाली हो गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। कुछ स्टूडेंट प्लेट दिखाकर बोले- ना धूप से बचने की व्यवस्था और ना पानी की व्यवस्था, यहां किसी चीज की व्यवस्था नहीं है भाई। इससे पहले सीएम नायब सैनी ने खेल कैलेंडर लॉन्च किया। इस दौरान सीएम ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। इसके बाद एशियन और पैरा एशियन गेम्स के 128 खिलाड़ियों को कुल करीब 185 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि चेक के रूप में दी गई। वहीं, एशियन पैरा गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली महेंद्रगढ़ की मोना अग्रवाल का नाम इस लिस्ट में नहीं था। उनके पति रविंद्र कुमार ने कहा, सरकार ने तर्क दिया था कि मायका राजस्थान में है। मगर, सरकार राजस्थान के देवेंद्र को भी सम्मानित कर चुकी है। सम्मान समारोह के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗