3 अक्टूबर 2026, 7:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 पेसर बाहर:20 साल के मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी; रबाडा, एनगिडी और बार्टमैन भी नहीं खेलेंगे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 तेज गेंदबाज इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। 20 साल के क्वेना मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। उनकी जगह लिजार्ड विलियम्स को शामिल किया गया है। मफाका से पहले कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो गए थे। डरबन में 24 सितंबर से 3 मैचो

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 पेसर बाहर:20 साल के मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी; रबाडा, एनगिडी और बार्टमैन भी नहीं खेलेंगे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के 4 तेज गेंदबाज इंजर्ड होकर बाहर हो गए हैं। 20 साल के क्वेना मफाका को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है। उनकी जगह लिजार्ड विलियम्स को शामिल किया गया है। मफाका से पहले कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो गए थे। डरबन में 24 सितंबर से 3 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बर्गर भी पीठ की समस्या से जूझ रहे नांद्रे बर्गर भी पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और लुथो सिपामाला भी चोटिल हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास अनुभवी तेज गेंदबाजों में मार्को यानसन प्रमुख विकल्प बचे हैं। विलियम्स बुधवार को डरबन में टीम से जुड़ेंगे। पहला वनडे इसके अगले दिन खेला जाना है। टीम के पास जेराल्ड कोएट्जी को लंबे समय बाद वनडे में उतारने का विकल्प भी है। कोएट्जी ने आखिरी वनडे 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए इसलिए अहम है क्योंकि अगले साल 50 ओवर का वर्ल्ड कप अफ्रीकी महाद्वीप में होना है। साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट की मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया के साथ करेगा। अगले 4 महीने में 20 इंटरनेशनल मैच चोटों की चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि साउथ अफ्रीका का घरेलू सीजन काफी व्यस्त है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे के बाद दोनों टीमें 3 टेस्ट भी खेलेंगी। अगले चार महीनों में साउथ अफ्रीका को 8 टेस्ट, 9 वनडे और 3 टी20 इंटरनेशनल, यानी कुल 20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं। ऐसे में उपलब्ध तेज गेंदबाजों के वर्कलोड को मैनेज करना टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ी चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया के पास मजबूत पेस अटैक साउथ अफ्रीका के उलट ऑस्ट्रेलिया अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की तैयारी में है। कप्तान पैट कमिंस पहले वनडे में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह मिचेल मार्श कप्तानी कर सकते हैं। वहीं मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के खेलने की संभावना है। ऑस्ट्रेलिया ने हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी। तीनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी में अलग-अलग खिलाड़ियों ने शतक लगाए थे। हालांकि विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी की फॉर्म चिंता का विषय है। वे पिछली 11 पारियों में फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। पिछली 5 वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका ने जीतीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया द्विपक्षीय रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पक्ष में है। उसने दोनों टीमों के बीच पिछली 5 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती थी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗