23 नवंबर 2026, 7:21 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर गिरिराज सिंह का हमला, हिंदुओं को लेकर कही बड़ी बात

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने हिंदुओं के जातियों में बंटने और मुस्लिमों के एकजुट होने का मुद्दा उठाया. वहीं, मणिपुर में कांग्रेस की चुनावी समितियों में सांसद बिमोल अकोइजम को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए. अकोइजम पर जेएनयू की छा

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर गिरिराज सिंह का हमला, हिंदुओं को लेकर कही बड़ी बात
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने हिंदुओं के जातियों में बंटने और मुस्लिमों के एकजुट होने का मुद्दा उठाया. वहीं, मणिपुर में कांग्रेस की चुनावी समितियों में सांसद बिमोल अकोइजम को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए. अकोइजम पर जेएनयू की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी बर्खास्तगी पर रोक लगा दी है.

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं यह मानता हूं कि देश के अंदर अंग्रेजों और मुगलों ने हिंदू सनातनियों को जातियों में बांटा. पहले कर्मणा था और नेहरू आकर हिंदुओं को जातियों में और मुसलमानों को मुसलमानों में बांटकर खड़ा कर दिया. धीरे-धीरे आज यह स्थिति हो गई है कि हर जाति का राजनीतिकरण केवल सनातन का हो रहा है. दूसरी तरफ मुस्लिमों का कट्टरवादी एकीकरण हो रहा है और तीसरी तरफ ईसाइयों का विस्तारवादी एकीकरण हो रहा है. यह देश सनातनियों और हिंदुओं की पहचान के बिना नहीं है. लेकिन एक तरफ ऐसी नीतियां चल रही हैं कि हिंदुओं को जातियों में टुकड़े-टुकड़े में बांटो, हर जाति का राजनीतिकरण करो और मुसलमानों के वोट भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ."

यह भी पढ़ें- दरभंगा: मैथिली ठाकुर के पिता पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, CMO तक पहुंचा मामला

कांग्रेस को मणिपुर में अकोइजम को जिम्मेदारी देने पर घेरा

गिरिराज सिंह ने कहा, "इनको उत्पीड़न और बेटियों के प्रति स्नेह दिखाई नहीं देता. JNU के प्रोफेसर पर लगे उत्पीड़न के आरोप भी दिखाई नहीं देते. राहुल गांधी का चश्मा शायद खराब हो गया है. देश की जनता सब देख रही है. अब तो यह कहा जाएगा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के वैसे ही लोगों को, जिन पर उत्पीड़न का आरोप हो, जिन पर देशद्रोह का आरोप हो, जैसे खालिद अंसारी, जिन पर देश तोड़ने का आरोप हो, ऐसे लोगों को ही राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की जमात में शामिल कर लिया गया है."

बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने यूपी में गठबंधन को लेकर होने वाली ओवैसी और चंद्रशेखर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, "मैं यह मानता हूं कि देश के अंदर अंग्रेजों और मुगलों ने हिंदू सनातनियों को जातियों में बांटा। पहले कर्मणा था और नेहरू आकर हिंदुओं को जातियों में और मुसलमानों को मुसलमानों में बांटकर खड़ा कर दिया। धीरे-धीरे आज यह स्थिति हो गई है कि हर जाति का राजनीतिकरण केवल सनातन का हो रहा है। दूसरी तरफ मुस्लिमों का कट्टरवादी एकीकरण हो रहा है और तीसरी तरफ ईसाइयों का विस्तारवादी एकीकरण हो रहा है। यह देश सनातनियों और हिंदुओं की पहचान के बिना नहीं है। लेकिन एक तरफ ऐसी नीतियां चल रही हैं कि हिंदुओं को जातियों में टुकड़े-टुकड़े में बांटो, हर जाति का राजनीतिकरण करो और मुसलमानों के वोट भारत के राष्ट्रवाद के खिलाफ।"

— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 12, 2026

11 छात्राओं ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

बता दें कि कांग्रेस सांसद और जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर करीब 11 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. आरोप है कि उन्होंने कक्षाओं और वाइवा के दौरान अनुचित टिप्पणियां कीं. कुछ छात्राओं ने अवांछित शारीरिक संपर्क और निजी मुलाकातों के दौरान गलत व्यवहार के आरोप भी लगाए. शिकायतों के मुताबिक, कथित घटनाएं जुलाई 2025 से मई 2026 के बीच हुईं. अकोइजम ने इन आरोपों को गलत और राजनीति से प्रेरित बताया है

जेएनयू से बर्खास्तगी, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जेएनयू की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 9 अक्टूबर को अकोइजम को प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और 79 समेत संबंधित धाराएं लगाई गईं. 2 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने जेएनयू के बर्खास्तगी आदेश पर रोक लगा दी. गिरफ्तारी की जरूरत पड़ने पर पुलिस को सात कार्यदिवस पहले लिखित नोटिस देने की बात भी अदालत में कही गई. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- बिहार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का मौका, आज से शुरू होगा SSR

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗