कांग्रेस ने 150+ सीटों का रखा फॉर्मूला:गौतम बोले- बराबर हिस्सेदार हैं, थोड़ा बहुत ऊपर-नीचे मंजूर सपा बोली- सवाल सीट का नहीं, जीत का है
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने सपा के साथ सीट बंटवारे पर अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि अक्टूबर के भीतर सीटों को लेकर बातचीत पूरी कर ली जाए। इससे जिन नेताओं को टिकट मिलेगा, उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। राजेंद्र प

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने सपा के साथ सीट बंटवारे पर अपना रुख साफ करना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि अक्टूबर के भीतर सीटों को लेकर बातचीत पूरी कर ली जाए। इससे जिन नेताओं को टिकट मिलेगा, उन्हें चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। राजेंद्र पाल बोले हम फ्लेक्सिबल हैं ऊपर–नीचे कर लेंगे राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में सम्मानजनक भागीदारी चाहती है। उन्होंने कहा, “हम बराबर के हिस्सेदार हैं। बराबर सम्मान चाहते हैं और बराबर सीटें चाहते हैं। बाकी हम फ्लेक्सिबल हैं। थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे करने की बात है, तो उसमें कोई दिक्कत नहीं है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस 150 प्लस सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सीटों को लेकर अंतिम फैसला वरिष्ठ नेताओं के बीच बातचीत के बाद होगा। कांग्रेस की पूरी तैयारी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चल रही है। ‘अक्टूबर में सीट की बात निपटाने की कोशिश’ राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जल्द पूरी करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “मेरी कोशिश होगी कि अक्टूबर के अंदर सीट की बात कर निपटा दी जाए। जिससे जिसे टिकट मिले, तो उन्हें तैयारी करने का समय मिले।” उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी चाहती है। हालांकि, सीटों की संख्या को लेकर बातचीत के लिए पार्टी ने लचीलापन भी रखा है। सपा बोली- सवाल सीट का नहीं, जीत का है कांग्रेस के 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर सपा नेता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अखिलेश यादव पहले ही गठबंधन को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट कर चुके हैं। फखरुल हसन चांद ने कहा, “अखिलेश यादव ने इस बात को बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है कि सवाल सीट का नहीं, बल्कि जीत का है। गठबंधन का फैसला दोनों दलों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इसलिए उत्तर प्रदेश के प्रभारी क्या कह रहे हैं, कांग्रेस के उत्तर प्रदेश से सांसद क्या कह रहे हैं या प्रदेश के अध्यक्ष क्या कह रहे हैं, इस पर समाजवादी पार्टी को कोई टिप्पणी नहीं करनी है, क्योंकि अंतिम फैसला दोनों दलों के राष्ट्रीय नेतृत्व को ही करना है।” सपा-कांग्रेस का गठबंधन तय, मिलकर भाजपा को हराएंगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन बना रहेगा और दोनों दल मिलकर भाजपा का मुकाबला करेंगे। फखरुल हसन चांद ने कहा, “एक बात स्पष्ट है कि कांग्रेस-समाजवादी पार्टी का गठबंधन रहेगा और मजबूती से मिलकर भाजपा को हराएगा।”
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗