कांग्रेस नेता अनिल यादव की गिरफ्तारी का मामला गर्माया:भदोही में वसीम अंसारी बोले- दीवार पर नारे लिखने पर हत्या के प्रयास का केस करना गलत
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर को गिरफ्तार किया गया है। आगरा पुलिस ने दोनों नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। इस गिरफ्तारी पर भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी और प्रदेश कोऑर्डिनेट

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर को गिरफ्तार किया गया है। आगरा पुलिस ने दोनों नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। इस गिरफ्तारी पर भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी और प्रदेश कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि दीवार पर नारे लिखने के मामले में हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाना तानाशाही है। कांग्रेस नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि अनिल यादव की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक विरोध को दबाने की कोशिश है। कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों पर अपनी आवाज उठा रही है। ऐसे में नेताओं को गिरफ्तार करना गलत है। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस कानून के दायरे में रहकर संघर्ष करती है। चुनाव आयोग को सवालों का जवाब पारदर्शिता से देना चाहिए, न कि नेताओं को गिरफ्तार करके। उन्होंने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी से कांग्रेस का आंदोलन और तेज होगा।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗