कैंची धाम के श्रद्धालुओं की ट्रेन में हुई दोस्ती:होटल में 4 मोबाइल-13,500 रुपए और चांदी की चेन चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कैंची धाम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से नैनीताल पहुंचे चार पर्यटकों के साथ ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक युवक ने खुद को कैंची धाम का भक्त बताकर चारों से दोस्ती की। काठगोदाम पहुंचने के बाद वह उनके साथ नैनीताल आया और होटल में भी कमरा लेकर साथ रुका। रात में चारों के सोने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर चा

कैंची धाम दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश से नैनीताल पहुंचे चार पर्यटकों के साथ ठगी और चोरी का मामला सामने आया है। ट्रेन में यात्रा के दौरान एक युवक ने खुद को कैंची धाम का भक्त बताकर चारों से दोस्ती की। काठगोदाम पहुंचने के बाद वह उनके साथ नैनीताल आया और होटल में भी कमरा लेकर साथ रुका। रात में चारों के सोने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर चार मोबाइल फोन, 13,500 रुपए नकद और चांदी की चेन चोरी कर ली। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया और फरार हो गया। मुरादाबाद के पास ट्रेन में हुई थी मुलाकात पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शामली के हसनपुरी निवासी शिवम कुमार अपने दोस्तों मुकुल सैनी, चंकी कुमार और चेतन कुमार के साथ ट्रेन से कैंची धाम जा रहे थे। मुरादाबाद के पास ट्रेन में एक युवक सवार हुआ। उसने अपना नाम दीपक बताया और खुद को भी कैंची धाम का भक्त बताया।यात्रा के दौरान बातचीत बढ़ी और युवक की चारों पर्यटकों से दोस्ती हो गई। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद पांचों नैनीताल पहुंचे। रात में चारों के सोने के बाद चोरी पर्यटकों ने रात रुकने के लिए नैनीताल में एक होटल में कमरा लिया था। उनकी योजना सुबह जल्दी कैंची धाम जाने की थी। शिकायत के अनुसार, रात करीब 1 बजे जब चारों पर्यटक सो रहे थे, तब दीपक ने उनके सामान से मोबाइल और नकदी निकाल ली। आरोप है कि उसने चार मोबाइल फोन, एक कवर में रखे 3,500 रुपए, बैग में रखे 10 हजार रुपए और एक चांदी की चेन चोरी कर ली। इसके बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद किया और वहां से फरार हो गया। सुबह दरवाजा बाहर से बंद मिला सुबह नींद खुलने पर चारों पर्यटकों ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर से बंद था। होटल कर्मचारियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। इसके बाद सामान की जांच की तो मोबाइल, नकदी और चांदी की चेन गायब मिली। पीड़ितों ने मामले की शिकायत तल्लीताल थाने में दर्ज कराई। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस तल्लीताल के कोतवाल हरपाल सिंह के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। होटल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज देखकर आरोपी की खोज कर रही है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗