कानपुर के व्यापारियों ने यूपीआई स्कैनर पर काला टेप लगाया:'नो यूपीआई डे' मनाकर एमडीआर शुल्क के खिलाफ विरोध जताया
यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे को कानपुर के व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर अहिरवां, चकेरी, सनिगवां, श्याम नगर, सतबरी, पीएसी सहित कई बाजारों में व्यापारियों ने अपने यूपीआई स्कैनरों पर काला टेप चिपका दिया और ‘आज यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं

यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में शुक्रवार दोपहर 12 बजे को कानपुर के व्यापारियों ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आह्वान पर अहिरवां, चकेरी, सनिगवां, श्याम नगर, सतबरी, पीएसी सहित कई बाजारों में व्यापारियों ने अपने यूपीआई स्कैनरों पर काला टेप चिपका दिया और ‘आज यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं होगा’ का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि आज बाजारों में सिर्फ नकद लेन-देन किया जा रहा है। उन्होंने ग्राहकों से अपील की कि खरीदारी के लिए बाजार निकलते समय नकदी साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने ‘कैशलेस इंडिया’ को बढ़ावा दिया तो व्यापारियों और ग्राहकों ने डिजिटल भुगतान को अपनाया, लेकिन अब उसी डिजिटल भुगतान पर एमडीआर शुल्क लगाने की बात सामने आ रही है। व्यापारियों का सवाल है कि जब कैशलेस व्यवस्था अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तो अब उसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ व्यापारियों पर क्यों डाला जा रहा है। महेश वर्मा ने कहा कि ‘नो यूपीआई डे’ किसी ग्राहक के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रस्तावित एमडीआर के विरोध में गांधीगिरी के तरीके से किया गया शांतिपूर्ण प्रदर्शन है। व्यापारियों ने काला टेप लगाकर अपना संदेश स्पष्ट कर दिया है। इस दौरान अभय गुप्ता, दुर्गेंद्र शुक्ला, संतोष गुप्ता, कमल सोनी, धीरेंद्र सिंह, श्याम अरोड़ा, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗