कानपुर के श्यामनगर में गड्ढे से ऑटो पलटा:ऑटो सवार युवक गंभीर घायल, शरीर में धंसी गिट्टियां; अस्पताल में भर्ती
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार सुबह एक सड़क का गड्ढा युवक के लिए परेशानी का सबब बन गया। छप्पन भोग चौराहे पर गड्ढे में ऑटो का पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी तेज थी कि सड़क पर पड़ी गिट्टियां उनके शरीर में धंस गईं, जिससे कई जगह गहर

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार सुबह एक सड़क का गड्ढा युवक के लिए परेशानी का सबब बन गया। छप्पन भोग चौराहे पर गड्ढे में ऑटो का पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी तेज थी कि सड़क पर पड़ी गिट्टियां उनके शरीर में धंस गईं, जिससे कई जगह गहरे घाव हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल संजय को दोपहर 12:45 बजे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। संजय के पिता सुखदेव मूलरूप से बांदा के रहने वाले हैं। वह श्यामनगर में अपने दो बेटों के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते हैं। सुखदेव ने बताया कि सोमवार सुबह उनका बेटा संजय अपने दोस्त रौनक के साथ चाय पीने ऑटो से निकला था। छप्पन भोग चौराहे पर सड़क के गड्ढे में ऑटो का पहिया चला गया। इससे ऑटो का कंट्रोलर जाम हो गया और चालक वाहन संभाल नहीं पाया। ऑटो सड़क पर पलट गया और संजय उसके साथ नीचे गिर गए। संजय के शरीर में सड़क की गिट्टियां धंस गईं, जिससे उन्हें कई जगह गहरे घाव हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि संजय का इलाज कांशीराम अस्पताल में चल रहा है। संजय के बड़े भाई राजकुमार ने दोपहर 12:35 बजे इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाके में लंबे समय से सड़क पर गड्ढे हैं, जिससे आए दिन वाहन चालकों को दिक्कत होती है। परिजनों ने सड़क की खराब हालत पर नाराजगी जताई और नगर निगम व कानपुर प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने मांग की है कि सिर्फ गड्ढे भरने के बजाय पूरी सड़क को ठीक किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
