कानपुर देहात में छेड़खानी के बाद घर पर हमला:विरोध करने पर 70-80 लोग पहुंचे, दंपती ने एसपी से की शिकायत
कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के आलमचन्द्रपुर गांव में छेड़खानी के आरोप के बाद विवाद बढ़ गया। एक महिला ने युवक पर छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना के करीब एक घंटे बाद 70-80 लोगों की भीड़ उसके घर पहुंची और उसे चारों तरफ से घेर लिया। गुरुवार को पीड़ित दंपती समेत करीब 15-20 लोग पुलिस

कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र के आलमचन्द्रपुर गांव में छेड़खानी के आरोप के बाद विवाद बढ़ गया। एक महिला ने युवक पर छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि घटना के करीब एक घंटे बाद 70-80 लोगों की भीड़ उसके घर पहुंची और उसे चारों तरफ से घेर लिया। गुरुवार को पीड़ित दंपती समेत करीब 15-20 लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता अनामिका ने बताया कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे वह अपने पति जसवंत के साथ कांशीराम कॉलोनी में जागरण देखने जा रही थी। पीड़िता का आरोप है कि रास्ते में पति के कुछ देर के लिए अलग होने पर एक युवक बाइक से उसके पास आया और छेड़खानी करने लगा। महिला के अनुसार, पति के विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज की और आगे मिलने पर देख लेने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दूरी आगे जाने के बाद आरोपी ने करीब 30-40 लोगों को इकट्ठा कर लिया। पीड़ित दंपती के मुताबिक इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि इसी दौरान उसके कान के सोने के बाले नोंच लिए गए और उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित दंपती के मुताबिक, दीपक कठेरिया और उनकी मां ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। इसके बाद वे किसी तरह अपने घर लौटे। 70-80 लोगों की भीड़ उनके घर पहुंच गई पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के करीब एक घंटे बाद 70-80 लोगों की भीड़ उनके घर पहुंच गई और घर को घेर लिया। पीड़ित परिवार का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर धारदार बांका और कील लगी लाठी छोड़ी गई थी। परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस को ये चीजें दिखाईं। पीड़ित दंपती ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर मामले की जांच करा कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗