27 नवंबर 2026, 3:58 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर में 5 दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक मेला शुरू:देशभर के संत महात्मा होंगे शामिल, गो-वृक्ष पूजन के लिए सजीं 551 थालियां

कानपुर के बेनाझाबर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में आज से 5 दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 शुरू हो गया। 5 दिनों तक यहां सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 36 हिंदू आध्यात्मिक मेले में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। इसका खास आकर्षण तिरुपति तिरुमला देवस्थानम का श्री

कानपुर में 5 दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक मेला शुरू:देशभर के संत महात्मा होंगे शामिल, गो-वृक्ष पूजन के लिए सजीं 551 थालियां
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर के बेनाझाबर स्थित ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में आज से 5 दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला-2026 शुरू हो गया। 5 दिनों तक यहां सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 36 हिंदू आध्यात्मिक मेले में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। इसका खास आकर्षण तिरुपति तिरुमला देवस्थानम का श्री वेंकटेश्वर धर्म प्रचार रथ होगा। इसके जरिए भगवान श्री वेंकटेश्वर की धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक संदेश का प्रचार किया जाएगा। मेले में देशभर के संत-महात्मा, शिक्षाविद, विचारक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। आज सेवा मेला शाम 4 बजे शुरू होगा, उससे पहले सुबह 11 बजे गो-पूजन और वृक्ष तुलसी पूजन किया गया। देखिए 6 तस्वीरे… आज पहले दिन मेले की इस तरह से होगी शुरूआत 26 नवंबर: वृक्ष, गो और तुलसी वंदन से शुरुआत 551 वृक्षों का पूजन बच्चों ने किया बृजेद्र स्वरूप पार्क में लगे विशाल पंडाल में तुलसी और वृक्ष पूजन में 551 थालियां सजाई गईं। बच्चों ने मंत्रोच्चारण के साथ वृक्ष पूजन किया गया। इससे पहले स्कूल के बच्चों को अध्यात्म और हमारे लिए वृक्ष पूज्यनीय है इसपर चर्चा की गई। फिल्म हनुमान अंश के कलाकार भी आएंगे हिन्दू आध्यात्मिक मेले में फिल्म हनुमान अंश के कलाकार भी आएंगे। 5 दिनों तक होने वाले इस मेले में फिल्मी कलाकार भी रहेंगे जो सांस्कृतिक फिल्मों का हिस्सा रहें हैं। कन्हैया मित्तल की भजन संध्या, अनामिका जैन का काव्य पाठ हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक गुणवंत सिंह कोठारी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार लोहिया, सचिव अरविंद दीक्षित और संस्थान अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार, परिवार व्यवस्था, प्रकृति संरक्षण, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। मेले में स्वामी गोविन्द देव गिरि महाराज, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, स्वामी मिथिलेश नन्दिनी शरण, आरएसएस के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और डॉ. कृष्ण गोपाल सहित कई प्रमुख हस्तियों का आना प्रस्तावित है। वरिष्ठ हिन्दू नेता प्रकाश शर्मा बोले- हिंदू समाज के सेवा कार्यों को एक मंच पर लाने की जरूरत प्रकाश शर्मा ने कहा कि दुनिया में अक्सर ईसाई मिशनरियों के सेवा कार्यों की चर्चा होती है, जबकि हिंदू समाज भी शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सहायता के क्षेत्र में बड़े स्तर पर सेवा कार्य कर रहा है। समाज में कई लोग बिना किसी संगठन से जुड़े अपने स्तर पर सेवा कर रहे हैं, लेकिन उनके कार्यों को पर्याप्त पहचान नहीं मिलती। इस मेले के माध्यम से ऐसे लोगों और संस्थाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है, ताकि कानपुर के लोग उनके कार्यों को देखकर प्रेरित हों और स्वयं भी सेवा गतिविधियों से जुड़ें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति और नागरिक कर्तव्यों को केवल भाषणों तक सीमित न रखकर व्यवहार में अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम व्यवस्था देखने वाले बृजमोहन सिंह बोले- पहले दिन 550 परिवारों ने किया पूजन मेले के सह सर्व व्यवस्था प्रमुख एवं बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य बृजमोहन सिंह ने बताया कि पहले दिन गौ, तुलसी और वृक्ष पूजन का आयोजन किया गया। इसमें करीब 550 परिवारों और बच्चों ने भाग लिया, जबकि लगभग एक हजार बच्चे कार्यक्रम देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:30 बजे विशिष्ट जन गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें थिंक टैंक गुरुमूर्ति ने विचार रखे। शाम 4 बजे सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा और शाम 6:30 बजे अनामिका अंबर का काव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। महंत जितेंद्र दास बोले- सनातन धर्म में सेवा जीवन का अभिन्न हिस्सा पनकी हनुमान मंदिर के महंत जितेंद्र दास ने कहा कि सनातन धर्म में सेवा का भाव जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देता है। मंदिरों में भंडारे के माध्यम से भोजन सेवा, अस्पतालों में चिकित्सा सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने जैसे कार्य किए जाते हैं। वेद और उपनिषद की शिक्षा से लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने की परंपरा सनातन संस्कृति का हिस्सा है। मेले में इन्हीं सेवा गतिविधियों को प्रदर्शित किया जा रहा है, ताकि लोग इनके बारे में जानें और सेवा कार्यों के लिए प्रेरित हों। सुरेश गुप्ता बोले- हर हिंदू परिवार घर में रखे गाय कानपुर गौशाला सोसाइटी के उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौ पूजन का अपना विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने चैनल के माध्यम से देश के सनातनी और हिंदू परिवारों से अपील की कि वे अपने घरों में गाय रखें और उसकी सेवा व पूजा करें। कल से ये कार्यक्रम रहेंगे प्रमुख 27 नवंबर: कन्या वंदन और गीता संगोष्ठी 28 नवंबर: हिंदू समागम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां 29 नवंबर: मातृ-पितृ वंदन और विराट हिंदू सम्मेलन सुबह 10 बजे मातृ-पितृ वंदन कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महादेव का सान्निध्य मिलेगा। शाम 6:30 बजे गुरुद्वारा बाबा नामदेव समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 30 नवंबर: परमवीर वंदन के साथ समापन सेवा प्रदर्शनी में दिखेंगे सामाजिक संगठनों के काम मेले में विभिन्न सामाजिक और सेवा संगठनों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कार, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कामों को दिखाया जाएगा। इसके अलावा गंगा अवतरणम् आरती, भजन संध्या, काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। परिवार के साथ पहुंचने की अपील आयोजन समिति ने कानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से परिवार सहित मेले में आने की अपील की है। आयोजकों के मुताबिक, इस आयोजन के जरिए नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक संस्कार, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗