6 अक्टूबर 2026, 3:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर में ई-रिक्शा का कांस्टेबल ने नहीं दिया किराया-VIDEO:चालक बोला- अब 10 रुपए के लिए थाने जाएंगे क्या, इसलिए पुलिस वालों को कोई नहीं बैठाता

कानपुर के चमनगंज थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल का ई-रिक्शा चालक को किराया नहीं देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी। एसीपी सीसामऊ की जांच रिपोर्ट के बाद अब मामले में एक्शन होगा। महिला कांस्टेबल के किराया नहीं देने का वीडियो सोशल मीड

कानपुर में ई-रिक्शा का कांस्टेबल ने नहीं दिया किराया-VIDEO:चालक बोला- अब 10 रुपए के लिए थाने जाएंगे क्या, इसलिए पुलिस वालों को कोई नहीं बैठाता
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर के चमनगंज थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल का ई-रिक्शा चालक को किराया नहीं देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी। एसीपी सीसामऊ की जांच रिपोर्ट के बाद अब मामले में एक्शन होगा। महिला कांस्टेबल के किराया नहीं देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक बार फिर से कानपुर पुलिस की छवि पर बट्टा लगा है। ई-रिक्शा चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल चमनगंज थाने में तैनात कांस्टेबल पुष्पा और उनकी साथी पुलिसकर्मी सोमवार रात ई-रिक्शा से थाने के पास चमनगंज तक पहुंचीं। दोनों रिक्शे से उतर गईं और किराया नहीं दिया। इस पर रिक्शा चालक ने किराया मांगा तो कांस्टेबल थाने चलने की बात करने लगीं। इसे लेकर ई-रिक्शा चालक और महिला कांस्टेबल पुष्पा के बीच बहस होने लगी। रिक्शा चालक ने कहा कि अगर मैं थाने जाऊंगा तो आप मेरा क्या करेंगी, मुझे नहीं पता है। इसके बाद उसने थाने जाने से इनकार कर दिया। ई-रिक्शा चालक ने कांस्टेबल का महज 10 रुपए का किराया नहीं देने का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबकि कांस्टेबल ने बताया कि वह अपना किराया दे रही थी, लेकिन दूसरे ने नहीं दिया तो वह किसी दूसरे का किराया देने की जिम्मेदार नहीं है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मामले में जांच का आदेश दिया है। जांच के बाद मामले में एक्शन लेने की बात कही है। मामले की जांच एसीपी सीसामऊ को दी गई है। जांच के बाद होगा एक्शन, ताकि फिर नहीं लगे खाकी पर दाग यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी खाकी वर्दी वालों के ऑटो-टेंपो में मुफ्त में चलने और किराया नहीं देने के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर कांस्टेबल दोषी पाई गईं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि फिर कोई पुलिसकर्मी इस तरह की हरकत करके खाकी की शाख पर बट्टा नहीं लगा सके।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗