3 अक्टूबर 2026, 7:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

कानपुर में ओवैसी बोले-कैंट सीट से AIMIM प्रत्याशी लड़ेगा;VIDEO:55 मिनट तक कब्रिस्तान और अस्पताल पर बोले, कहा- चुनाव में फिर आएंगे

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर के बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में करीब 55 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कब्रिस्तान की कार्रवाई, रिजवान उल्लाह अस्पताल में 100 बेड की सुविधा और बाबूपुरवा-बेगमपुरवा में सरकारी इंटर कॉलेज समेत कई स्थानीय मुद्दे उठाए। बर्रा के कब्रिस्तान की कार्रवाई का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा- वहां लोगो

कानपुर में ओवैसी बोले-कैंट सीट से AIMIM प्रत्याशी लड़ेगा;VIDEO:55 मिनट तक कब्रिस्तान और अस्पताल पर बोले, कहा- चुनाव में फिर आएंगे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर के बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में करीब 55 मिनट भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कब्रिस्तान की कार्रवाई, रिजवान उल्लाह अस्पताल में 100 बेड की सुविधा और बाबूपुरवा-बेगमपुरवा में सरकारी इंटर कॉलेज समेत कई स्थानीय मुद्दे उठाए। बर्रा के कब्रिस्तान की कार्रवाई का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा- वहां लोगों के माता-पिता और परिजनों की कब्रें थीं। कार्रवाई में जरूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। किसी निर्माण को हटाने से पहले नोटिस देने, जवाब लेने और सुनवाई का मौका देना जरूरी है। उन्होंने कहा- ये हुकूमत जीवित लोगों को चैन से रहने नहीं दे रही और कब्रों में सो रहे बुजुर्गों को भी नहीं बख्श रही। ओवैसी ने रिजवान उल्लाह अस्पताल में 100 बेड की सुविधा और बाबूपुरवा-बेगमपुरवा में सरकारी इंटर कॉलेज बनाने के पुराने वादों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- चुनाव के समय किए गए इन वादों का जनता को हिसाब लेना चाहिए। ओवैसी ने कहा- आगामी विधानसभा चुनाव में AIMIM कैंट समेत कानपुर की अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। चुनाव के दौरान वह दोबारा कानपुर आएंगे। ऊपर फोटो पर क्लिक करके VIDEO देखिए।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗