2 अक्टूबर 2026, 11:25 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

कानपुर में बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की भीड़:पनकी पंचमुखी मंदिर में रात से कतारें लगीं, मंगला आरती के बाद पट खुले; बजरंगबली का जयकारा

कानपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ है। भगवान हनुमान के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए सोमवार देर रात करीब 12 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग

कानपुर में बुढ़वा मंगल पर श्रद्धालुओं की भीड़:पनकी पंचमुखी मंदिर में रात से कतारें लगीं, मंगला आरती के बाद पट खुले; बजरंगबली का जयकारा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर मंगलवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ है। भगवान हनुमान के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए सोमवार देर रात करीब 12 बजे से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। रात के समय ही मंदिर के बाहर भक्तों की भारी भीड़ दिखाई देने लगी। मंगलवार तड़के करीब एक बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। पट खुलते ही भक्तों ने कतारबद्ध होकर पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भी दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा। 5 तस्वीर देखिए… बुढ़वा मंगल पर मंदिरों में आयोजन से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗