कानपुर में युवक का सिर काटकर हत्या:धड़ से 12 फीट दूर पानी के गड्ढे में सिर फेंका, अंगूठा भी अलग मिला
कानपुर में मंगलवार सुबह एक युवक का सिरकटा शव मिला। दिन दहाड़े गर्दन काटकर हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। रंजिश में नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अफसरों ने मर्डर के खुलासे को लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे औ

कानपुर में मंगलवार सुबह एक युवक का सिरकटा शव मिला। दिन दहाड़े गर्दन काटकर हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। रंजिश में नृशंस हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अफसरों ने मर्डर के खुलासे को लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मामला बिल्हौर के मकनपुर रोड पर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास का है। 3 तस्वीर देखिए… धारदार हथियार से गर्दन काटी फिर सिर को पानी भरे गड्ढे में फेंका देवहा गांव में रहने वाले राज किशोर पटवा (45) मौजूदा समय में बिल्हौर कस्बे के वैष्णव नगर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी मधु, तीन बेटियां शुभी, अंशी, और नैंसी हैं। पत्नी मधु ने बताया कि राज किशोर बाजार में विसातखाने की दुकान लगाते थे। मंगलवार सुबह आठ बजे वह घर से अनंता की बिक्री करने के लिए साइकिल से देवहा गांव जाने की बात कह कर गए थे। लगभग 9 बजे मकनपुर रोड पर खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास उनका उनका सिर कटा शव पड़ा मिला। पास में ही साइकिल पड़ी थी। वहीं कुछ दूरी पर शर्ट का फटा हुआ कालर और अंगूठा पड़ा था। सिर कटा शव मिलने पर इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल शुरू की। डीसीपी एसएम कासिम अबीदी और एसीपी अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। प्राथमिक जांच में धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सिरकटी लाश मिली, एक घंटे बाद पुलिस ने बरामद किया सिर मर्डर की सूचना पर बिल्हौर थाने की पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची। इस दौरान युवक की सिरकटी लाश मिली। पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव से 10-12 फिट दूर गढ्ढे में भरे पानी में मृतक का सिर पड़ा मिला। मृतक शरीर व चेहरे पर और कोई चोट का निशान नहीं मिला, धारदार हथियार से सिर काटने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या और दुर्घटना दोनो पहलुओं पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि - परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जहां पर मर्डर हुआ है वहां पर मौका मुआयना के साथ फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमों को लगाया है।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
