29 नवंबर 2026, 6:56 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कानपुर में हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले का तीसरा दिन:आचार्य वंदन में 600 शिष्यों ने पूजन किया, शाम को 'हनुमान अंश' फिल्म के कलाकार पहुंचेंगे

कानपुर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिन की शुरुआत सुबह आचार्य वंदन कार्यक्रम से हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। 11 बजे आचार्य वंदन कार्यक्रम में 600 से ज्यादा आचार्यों को उनके

कानपुर में हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले का तीसरा दिन:आचार्य वंदन में 600 शिष्यों ने पूजन किया, शाम को 'हनुमान अंश' फिल्म के कलाकार पहुंचेंगे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कानपुर बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेले के तीसरे दिन शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिन की शुरुआत सुबह आचार्य वंदन कार्यक्रम से हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। 11 बजे आचार्य वंदन कार्यक्रम में 600 से ज्यादा आचार्यों को उनके शिष्यों ने वंदन पूजन किया। जमीन पर बैठकर पूजा कर अपने आचार्य की आरती उतारी, शिष्यों ने गुरुओं का सम्मान भी किया। दोपहर हिंदू समागम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 3 बजे शहर के अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शाम 6:30 बजे फिल्म 'हनुमान अंश' के कलाकार मेले में पहुंचेंगे। इसके बाद अनन्या सिंह भजनों की प्रस्तुति देंगी। साथ ही अखंड हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन भी होगा। मेले में दिनभर धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के जरिए श्रद्धालुओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। सुधांशु ने कहा- देश में सबसे ज्यादा आज राम मंदिर जा रहे हैं लोग कानपुर में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी आचार्य वंदन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंच से कहा- हमारा आध्यात्म और संस्कृति हमारी शक्ति है। सुधांशु ने कहा- 2023 तक पूरी दुनियां से सबसे ज्यादा कोई कहीं भारत में घूमने की जगह लोग जाते थे वो ताजमहल है, लेकिन आज बदलाव हुआ है अगर सबसे ज्यादा कोई देश में कहीं प्रर्थाना और आध्यात्म के लिए पहुंच रहा है, तो वो जगह अयोध्या का राम मंदिर है। तिरुपति के धर्म प्रचार रथ से जान रहे धार्मिक परंपराएं मेले के पहले दिन भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता और सेवा परंपरा की झलक देखने को मिली। यहां तिरुपति तिरुमला देवस्थानम की ओर से लाया गया श्री वेंकटेश्वर धर्म प्रचार रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके माध्यम से भगवान श्री वेंकटेश्वर की धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक संदेशों की जानकारी दी जा रही है। मेले में प्रमुख मंदिरों की झांकियां भी प्रदर्शित की गई हैं। 29 नवंबर को मातृ-पितृ वंदन और विराट हिंदू सम्मेलन 30 नवंबर को परमवीर वंदन के साथ समापन
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗