फ्लाई दुबई की उड़ान संख्या FZ1073 में बीते बुधवार (30 सितंबर, 2026) को कॉकपिट के अंदर हुए हमले में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर घायल हो गए. उन्होंने कई यात्रियों की जान बचाई. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी तारीफ की है.
सम्राट चौधरी ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा, "कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और असाधारण सूझबूझ के प्रतीक कैप्टन स्मित माछर जी ने संकट की घड़ी में जिस धैर्य और वीरता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आपने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और 174 यात्रियों का जीवन बचाकर एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया. आपका यह शौर्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा. ईश्वर से आपके शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं."
कर्तव्यनिष्ठा, अदम्य साहस और असाधारण सूझबूझ के प्रतीक कैप्टन स्मित मछार जी ने संकट की घड़ी में जिस धैर्य और वीरता का परिचय दिया, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) October 1, 2026
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आपने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए विमान पर नियंत्रण बनाए रखा और 174 यात्रियों का… pic.twitter.com/IISeJBXk5F
जेडीयू नेता राजीव रंजन ने भी कहा- गर्व है
जेडीयू नेता राजीव रंजन ने कहा, "देखिए… निसंदेह भारत को कैप्टन स्मित माछर जैसे पायलटों पर गर्व है… इसिलए बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों की ओर से जो अदम्य साहस और बहादुरी का परिचय कैप्टन स्मित माछर ने दिया… उन्होंने यात्रियों की जान बचाई… कॉकपिट में घायल होने के बाद भी उन्होंने जो साजिश रचने वाले लोग थे उनके मंसूबों को विफल किया… निसंदेह ऐसे भारतीय सपूतों पर हमें गर्व होना चाहिए."
यह भी पढ़ें- बिहार: विक्रमशिला सेतु आज से बंद, क्रूज से फ्री में जाएंगे यात्री
फ्लाइट में क्या हुई है घटना?
जानकारी हो कि बीते बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट संख्या FZ1073 में उड़ान के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई थी. भारतीय पायलट स्मित पर उनके को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया. इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. विमान को बचाने के लिए वे को-पायलट से भिड़ गए. बाद में इजराइली यात्रियों ने सह-पायलट को काबू में किया. को-पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह भी पढ़ें- MLC चुनाव: अनंत सिंह के 'अनुज' का आज नामांकन, 'दादा' ने बनवाए 50 हजार रसगुल्ले
