27 नवंबर 2026, 5:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने पर रो रहे थे सिराज:बुमराह ने गुरनूर को डेब्यू कैप दी, न्यूजीलैंड ने 110 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। इस मैच में मोहम्मद सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर भावुक नजर आने की चर्चा रही। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार को टेस्ट कैप दी। भारत ने 110 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरा दिए थे, जबकि ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट ल

क्या प्लेइंग-11 से बाहर होने पर रो रहे थे सिराज:बुमराह ने गुरनूर को डेब्यू कैप दी, न्यूजीलैंड ने 110 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाए
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 246 रन बना लिए हैं। इस मैच में मोहम्मद सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर भावुक नजर आने की चर्चा रही। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू करने वाले गुरनूर बरार को टेस्ट कैप दी। भारत ने 110 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरा दिए थे, जबकि ध्रुव जुरेल ने शॉर्ट लेग पर एक हाथ से कैच पकड़ा। क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन के मोमेंट्स 1. गुरनूर ने पहला टेस्ट विकेट लिया, कॉन्वे को LBW किया गुरनूर बरार ने दूसरे टेस्ट से डेब्यू किया। उन्होंने 26वें ओवर में डेवोन कॉन्वे को LBW आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। कॉन्वे ने रिव्यू लिया, लेकिन बॉल ट्रैकिंग में गेंद लेग स्टंप पर लगती दिखी। वे 79 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। यह गुरनूर का पहला टेस्ट विकेट था।हालांकि गुरनूर ने पहले दिन 7 नो बॉल फेंकी हैं। 2. आकाश दीप ने सेट कप्तान लैथम को पवेलियन भेजा आकाश दीप ने 41.3 ओवर में कप्तान टॉम लैथम को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उनकी गेंद पर लैथम के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कैच पकड़ लिया। लैथम 128 गेंदों पर 59 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके शामिल रहे। 3. 110 रन पर न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिरे न्यूजीलैंड ने 110 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाए। 4. बुमराह की गेंद पर पंत से कैच छूटा, मिचेल को लगी चोट 56वें ओवर में बुमराह की शॉर्ट बॉल पर डेरिल मिचेल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद ग्लव्स से लगकर पंत की ओर गई। पंत डाइव लगाने के बावजूद कैच नहीं पकड़ सके। बुमराह को पहले लगा कि कैच हो गया, लेकिन गेंद छूटते ही उन्होंने सिर पर हाथ रख लिया। मिचेल को इस दौरान दोबारा चोट लगी और फिजियो को मैदान पर बुलना पड़ा। 5. बुमराह की अपील पर गिल ने रिव्यू गंवाया 48वें ओवर में बुमराह की LBW अपील पर कप्तान शुभमन गिल ने रिव्यू लिया। गेंद टॉम ब्लंडेल की जांघ पर लगी थी। बॉल ट्रैकिंग में गेंद मिडिल स्टंप के ऊपर से जाती दिखी। अंपायर का नॉट आउट फैसला बरकरार रहा और भारत ने अपना रिव्यू गंवा दिया। 6. जुरेल ने शॉर्ट लेग पर एक हाथ से कैच पकड़ा वॉशिंगटन सुंदर ने 65वें ओवर में डेरिल मिचेल को आउट किया। सुंदर की गेंद टर्न होकर पैड की ओर आई। मिचेल ने उसे हल्के हाथों से खेला, लेकिन गेंद जमीन पर नहीं रख सके। शॉर्ट लेग में खड़े ध्रुव जुरेल ने बाईं ओर मूव करते हुए एक हाथ से कैच पकड़ा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗