3 अक्टूबर 2026, 11:55 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कायमगंज में दो तंबाकू कारोबारियों के घर DGGI का छापा:सुबह 7 बजे पहुंची टीमें, दरवाजे बंद किए गए, कागजात और स्टॉक खंगाले जा रहे

फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में मंगलवार सुबह डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) लखनऊ की टीमों ने दो बड़े तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7 बजे गाड़ियों से पहुंची और दोनों कारोबारियों के घरों में जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शहर के अन्य तंबाकू कारोबारियों में भी खलबली मच ग

कायमगंज में दो तंबाकू कारोबारियों के घर DGGI का छापा:सुबह 7 बजे पहुंची टीमें, दरवाजे बंद किए गए, कागजात और स्टॉक खंगाले जा रहे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर में मंगलवार सुबह डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) लखनऊ की टीमों ने दो बड़े तंबाकू कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। टीम सुबह करीब 7 बजे गाड़ियों से पहुंची और दोनों कारोबारियों के घरों में जांच शुरू कर दी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शहर के अन्य तंबाकू कारोबारियों में भी खलबली मच गई। DGGI की टीमों ने मोहल्ला लोकमन निवासी गौरव गुप्ता और रेलवे रोड निवासी संजय अग्रवाल उर्फ मुन्ना के घरों पर कार्रवाई की। बताया गया कि टीम उस समय पहुंची, जब कारोबारी और उनके परिजन सोकर भी नहीं उठे थे। परिजनों के दरवाजा खोलते ही टीम के सदस्य अंदर दाखिल हो गए और मुख्य द्वार लॉक कर जांच शुरू कर दी। दोनों ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू कार्रवाई के दौरान टीम के अधिकारियों ने दोनों घरों के मुख्य द्वार बंद कर दिए। टीम के साथ पहुंची गाड़ियों को भी तुरंत हटाकर पार्क किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने घरों के अंदर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच शुरू की कागजात और स्टॉक की जांच जारी दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर कागजातों और तंबाकू के स्टॉक की जांच की जा रही है। हालांकि कार्रवाई किस मामले या किस तरह की अनियमितता की जांच के लिए की गई है, इस संबंध में DGGI अधिकारियों की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। छापेमारी की खबर से अन्य कारोबारियों में हलचल सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई की खबर शहर में फैलते ही अन्य तंबाकू कारोबारियों में भी हलचल बढ़ गई। कारोबारी कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। फिलहाल DGGI की टीमें दोनों ठिकानों पर जांच में जुटी हैं और अधिकारियों की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗