कार की टक्कर से बाइक सवार के टूटे दोनों पैर:लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम; कार चालक फरार
सीतापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 21 साल के युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में गढ़वा के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों

सीतापुर में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार 21 साल के युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक के दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में गढ़वा के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामला रामपुरकला थाना क्षेत्र का है। काम निपटाकर घर लौट रहा था युवक रायपुर निवासी महफूज (21) मंगलवार को किसी निजी काम से टेड़वा चौराहा गया था। दोपहर में काम निपटाकर वह अपनी बाइक (यूपी 34 एजे 4668) से घर लौट रहा था। जैसे ही वह पकरिया स्कूल के पास पहुंचा, तभी सिधौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (यूपी 32 सीएक्स 8410) ने उसकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम टक्कर से महफूज सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया और उसके दोनों पैर टूट गए। मौके पर जुटी भीड़ ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे निजी वाहन से लखनऊ ले जाने लगे, लेकिन गढ़वा के पास रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार और बाइक दोनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। "दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। सूचना मिली है कि कार चालक भी घायल है और किसी अस्पताल में इलाज करा रहा है। मामले की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।"— लल्ला गोस्वामी, थाना प्रभारी, रामपुरकला
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
