क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6:एक भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका; टीम न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे
भारतीय टीम क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। उसने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 116 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर (10 रन) स्टंप्स से ठीक पहले आउट हुए। टीम इंडिया का कोई भी बैटर इस पारी में फिफ्टी नहीं लगा सका है। यशस्वी जायसवाल जीरो, देवदत्त पडिक्कल 21, शुभमन गिल 17, ऋषभ पंत 23 औ

भारतीय टीम क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड से 240 रन पीछे है। उसने शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 116 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए हैं। वॉशिंगटन सुंदर (10 रन) स्टंप्स से ठीक पहले आउट हुए। टीम इंडिया का कोई भी बैटर इस पारी में फिफ्टी नहीं लगा सका है। यशस्वी जायसवाल जीरो, देवदत्त पडिक्कल 21, शुभमन गिल 17, ऋषभ पंत 23 और केएल राहुल 25 बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 7 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड ने सुबह 246/5 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उसने 110 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गंवाए। वहीं, इंडिया के टॉप-5 बैटर्स 86 रन ही बना सके। मैच का स्कोरबोर्ड
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗