27 अक्टूबर 2026, 4:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:जयवर्धने की जगह लेंगे, पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े

वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई की टीम से जुड़े हुए हैं। वे 2009-2010 में टीम से जुड़े थे और 2022 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे। उन्होंने टीम की ओर से 5 IPL टाइटल जीते

किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:जयवर्धने की जगह लेंगे, पिछले 16 साल से फ्रेंचाइजी से जुड़े
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 39 साल के पोलार्ड पिछले 16 साल से मुंबई की टीम से जुड़े हुए हैं। वे 2009-2010 में टीम से जुड़े थे और 2022 तक सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे। उन्होंने टीम की ओर से 5 IPL टाइटल जीते हैं। मुंबई ने इस पोस्ट के जरिए पोलार्ड को कोच बनाने का ऐलान किया… जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को पद छोड़ा था पोलार्ड श्रीलंका के महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। महेला जयवर्धने ने 17 अक्टूबर को हेड कोच का पद छोड़ दिया था। मुंबई इंडियंस ने कहा कि पोलार्ड की नियुक्ति टीम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए है। वे टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। IPL में केवल मुंबई के लिए खेले पोलार्ड पोलार्ड ने 2022 में अपना आखिरी IPL मैच खेला था। उन्होंने मुंबई के लिए 189 IPL मैचों में पोलार्ड ने 3,412 रन बनाए। पोलार्ड का स्ट्राइक रेट 147.32 और औसत 28.67 रहा। उन्होंने 16 अर्धशतक लगाए। पोलार्ड ने 69 विकेट भी लिए। मुंबई इंडियंस ने स्टेफन जोन्स को बॉलिंग कंसल्टेंट बनाया मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 के लिए स्टेफन जोन्स को बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। वे टीम के डेवलपमेंट स्क्वॉड के साथ काम करेंगे। उनके साथ जुबिन भरूचा भी होंगे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है। दोनों की जिम्मेदारी घरेलू सीजन के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की गेंदबाजी में सुधार करना होगी। 52 साल के जोन्स राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके हैं। वे 2019 में टीम के फास्ट बॉलिंग कोच थे। IPL 2022 से पहले उन्हें राजस्थान ने हाई-परफॉर्मेंस फास्ट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी थी। जोन्स हाल ही में भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने रेड्डी की गेंदबाजी की रफ्तार बढ़ाने में मदद की। पहले रेड्डी 120 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे, लेकिन अब उनकी रफ्तार लगातार 130 किमी/घंटा से ज्यादा रहती है। 2020 के बाद खिताब का इंतजार मुंबई को पिछले 6 साल से टाइटल का इंतजार है। टीम ने पिछला खिताब 2020 में जीता था। 2026 के सीजन में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम 6वें स्थान पर रही थी। ------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने, 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। दिल्ली ने कुछ दिन पहले सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को असिस्टेंट कोच बनाया था। वहीं, श्रीलंका के चामिंडा वास को फास्ट बॉलिंग कोच बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗