3 अक्टूबर 2026, 7:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कोल्डड्रिंक में जहर देकर किक बॉक्सर की हत्या:2 दोस्तों पर शक, परिवार ने पलवल पुलिस को मौत से पहले का VIDEO दिखाया; इकलौता बेटा था

हरियाणा के पलवल जिले में 21 साल के किक बॉक्सर गौरव तंवर की हत्या कर दी गई। परिवार के मुताबिक, बेटा कंप्यूटर क्लास जाने की कहकर घर से निकला था। जब लौटा तो उल्टियां करने लगा। मां के पूछने पर बताया कि दो दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया है। हालत बिगड़ने पर परिवार ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, हालत स

कोल्डड्रिंक में जहर देकर किक बॉक्सर की हत्या:2 दोस्तों पर शक, परिवार ने पलवल पुलिस को मौत से पहले का VIDEO दिखाया; इकलौता बेटा था
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरियाणा के पलवल जिले में 21 साल के किक बॉक्सर गौरव तंवर की हत्या कर दी गई। परिवार के मुताबिक, बेटा कंप्यूटर क्लास जाने की कहकर घर से निकला था। जब लौटा तो उल्टियां करने लगा। मां के पूछने पर बताया कि दो दोस्तों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिलाया है। हालत बिगड़ने पर परिवार ने बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मगर, हालत सीरियस देखते हुए उसे फरीदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गौरव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। वह कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था। फिलहाल, पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने उसकी मौत से पहले का एक वीडियो भी सौंपा है, जिसकी जांच की जा रही है। किक बॉक्सर की कैसे हुई हत्या, पिता ने बताईं ये बातें… 2024 में गौरव का लास्ट इवेंट हुआ था जन स्वास्थ्य विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर पिता राजेश ने बताया कि उनका बेटा गौरव किक बॉक्सर था। उसका लास्ट इवेंट 2024 में हुआ था। गौरव अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो और वीडियो डालता रहता था। उसने बॉक्सर गौरव के नाम से अपनी आईडी बनाई हुई थी। इसमें उसके 90 फोटो और वीडियो डाल रखे थे। पुलिस बोलीं- हत्या का केस दर्ज किया गया गदपुरी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की ओ से दिए गए मृतक के मौत से पहले के वीडियो की भी गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… बहन को कॉल कर कहा- वापस नहीं आऊंगी:यमुनानगर की नहर में मिला छात्रा का शव; बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर निकली थी यमुनानगर में पश्चिमी यमुना नहर में 16 वर्षीय छात्रा का शव मिला है। यूपी के सहारनपुर की रहने वाली जिया 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 23 सितंबर को घर पर बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर अकेली निकली थी। (पूरी खबर पढ़ें)
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗