10 अक्टूबर 2026, 4:03 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कुशीनगर में पहली पत्नी ने पति की हत्या की:बचाने आई सौतन पर भी किया हमला, जमीन बेचने पर हुआ था विवाद

कुशीनगर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे किसान की हत्या कर दी गई। पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर घर से करीब 300 मीटर दूर केले के खेत में धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान पति को बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी हमला कर दिया। उसके गले और सिर में गहरा घाव हो गया। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी पहली पत्नी बच्चों समेत मौके से फरार हो गई।

कुशीनगर में पहली पत्नी ने पति की हत्या की:बचाने आई सौतन पर भी किया हमला, जमीन बेचने पर हुआ था विवाद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कुशीनगर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे किसान की हत्या कर दी गई। पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर घर से करीब 300 मीटर दूर केले के खेत में धारदार हथियार से हमला किया। इस दौरान पति को बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी हमला कर दिया। उसके गले और सिर में गहरा घाव हो गया। उसके बेहोश होने के बाद आरोपी पहली पत्नी बच्चों समेत मौके से फरार हो गई। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर पडरौना थाना क्षेत्र के जंगल चौड़िया गांव की है। सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरी पत्नी को अभी होश नहीं आया है। दो तस्वीरें देखें अब समझिए पूरा मामला नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के रहने वाले ओमप्रकाश राजभर (50) ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी उर्मिला आशा कार्यकत्री है। उससे तीन बेटियां व एक बेटा अजीत है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि दो बेटियां काजल और सीमा अविवाहित हैं। ओमप्रकाश ने 18 साल पहले दूसरी शादी नित्या से की थी। जिससे एक बेटा और एक बेटी है। वो केले की खेती करते हैं। उनके पास करीब 5 बीघे से ज्यादा जमीन है। परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में में भरण-पोषण से संबंधित वाद भी दाखिल किया था। कुछ दिन पहले ही बेची थी जमीन दूसरी पत्नी की बेटी ने रोते हुए बताया- मेरे पापा को पहली पत्नी और उनके बच्चों ने मारा है। उन्होंने मेरी मां पर भी हमला किया है। मेरे पापा ओमप्रकाश ने कुछ दिन पहले ही अपनी पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। जिसमें उर्मिला हिस्सेदारी का पैसा मांग रही थीं। इसी बात पर वो और उसके बच्चे नाराज थे। कई बार पहले भी झगड़ा हो चुका था। सुबह हुआ था झगड़ा सीओ सदर राकेश प्रताप सिंह ने बताया - सीओ शनिवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ तो ओमप्रकाश अपने खेत की तरफ चले गए। विवाद के कारण अलग रह रही पहली पत्नी उर्मिला आज खेत में मेड़ बांधने का काम कर रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पति ओम प्रकाश के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पहली पत्नी और उसके बच्चों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की। उनके सिर और पेट पर वार कर हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर उनकी दूसरी पत्नी नित्या मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। मरणासन्न हालत में उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पुहंचे तो दूसरी पत्नी बेहोश मिलीं। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल दूसरी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। CMS बोले- महिला के सिर में गंभीर चाेट, गोरखपुर रेफर सीएमएस डॉ दिलीप कुमार ने बताया - अस्पताल लाई गई महिला के सिर और शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर जख्म थे, वो बेहोश थी। सिर में गंभीर जख्म को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर किया गया है। वारदात के बाद पहली पत्नी बच्चों संग फरार सीओ सदर राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पहली पत्नी और बच्चों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा। ----- ये खबर भी पढ़ें बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗