2 अक्टूबर 2026, 3:34 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

कासगंज में ट्यूबवेल पर लटका मिला मजदूर का शव:हर घर जल योजना में काम करता था 22 वर्षीय प्रमोद, पुलिस जांच में जुटी

कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय मजदूर का शव ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान बरेली के मंजा गांव निवासी प्रमोद पुत्र दरियाय के रूप में हुई। प्रमोद पीएनसी कंपनी के साथ '

कासगंज में ट्यूबवेल पर लटका मिला मजदूर का शव:हर घर जल योजना में काम करता था 22 वर्षीय प्रमोद, पुलिस जांच में जुटी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के कादरगंज गांव में शुक्रवार को 22 वर्षीय मजदूर का शव ट्यूबवेल पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान बरेली के मंजा गांव निवासी प्रमोद पुत्र दरियाय के रूप में हुई। प्रमोद पीएनसी कंपनी के साथ 'हर घर जल योजना' में मजदूरी करता था। परिजनो के अनुसार, वह 24 सितंबर को कासगंज के कादरगंज गांव में काम करने आया था। साथी मजदूरों ने बताया कि गुरुवार देर रात खाना खाने के बाद प्रमोद उनके साथ सो गया था। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जब साथी उठे, तो प्रमोद वहां नहीं मिला। तलाश करने पर उसका शव पास के ट्यूबवेल पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗