30 अक्टूबर 2026, 8:51 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

किसान ने कीटनाशक पीया, इलाज के दौरान मौत:पत्नी का आरोप- बांध के मुआवजे का पैसा नहीं मिलने से परेशान थे

ललितपुर जिले के खिरिया छतारा गांव में शुक्रवार सुबह कीटनाशक पीने से किसान कंछेदी की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए परिजन बानपुर थाना क्षेत्र के खिरिया छतारा गांव निवासी 45 वर्षीय कंछेदी पुत्र फेरन ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कीटनाशक पी लिया। उनकी हालत बिग

किसान ने कीटनाशक पीया, इलाज के दौरान मौत:पत्नी का आरोप- बांध के मुआवजे का पैसा नहीं मिलने से परेशान थे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ललितपुर जिले के खिरिया छतारा गांव में शुक्रवार सुबह कीटनाशक पीने से किसान कंछेदी की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दोपहर 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए परिजन बानपुर थाना क्षेत्र के खिरिया छतारा गांव निवासी 45 वर्षीय कंछेदी पुत्र फेरन ने शुक्रवार सुबह 11 बजे कीटनाशक पी लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन दोपहर 2:30 बजे उन्हें ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई। खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे कंछेदी के पिता फेरन ने बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। कंछेदी चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। वह खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। मुआवजे की रकम को लेकर थे परेशान कंछेदी की पत्नी फूलबाई ने बताया कि कचनौदा बांध के डूब क्षेत्र में आने के एवज में मुआवजे की रकम मिली थी, लेकिन उनके ससुर ने यह रकम नहीं दी। पत्नी के मुताबिक, इसी बात को लेकर कंछेदी परेशान थे। इसी परेशानी में उन्होंने कीटनाशक पी लिया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗