27 अक्टूबर 2026, 3:20 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार (26 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही बिहार की मौजूदा सरकार पर भी वे बरसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री

खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार (26 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत में मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी. साथ ही बिहार की मौजूदा सरकार पर भी वे बरसे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर दिए गए बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, "बात का बतंगर बनाया जा रहा है इन लोगों को कोई काम नहीं है. यह लोग रोजगार, बेरोजगारी, शिक्षा, पलायन पर कोई बात नहीं करते हैं."

तेजस्वी ने मौजूदा सरकार को भी निशाने पर लिया और कहा, "यह चोरी से बनाई सरकार है. दो नंबरी सरकार है और 10 नंबरी मुख्यमंत्री है."

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी पर भी तीखा हमला बोला. कहा कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट लिया और बाद में उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया. तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव के बाद उन्होंने JDU के खत्म होने की जो भविष्यवाणी की थी, वह सही साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि JDU अब बीजेपी का प्रकोष्ठ बनकर रह गई है.

यह भी पढ़ें- बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़

नीतीश कुमार को लेकर फिर उठाए सवाल

तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही दावा किया था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. चुनाव के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर नीतीश कुमार को पद से हटा दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने नीतीश कुमार के साथ-साथ जनता को भी धोखा दिया.

अनंत सिंह की कार्रवाई का किया जिक्र

JDU से अनंत सिंह पर हुई कार्रवाई को लेकर तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही ऐसे घटनाक्रम की आशंका जताई थी. उन्होंने आनंद मोहन और प्रह्लाद यादव का भी जिक्र किया. तेजस्वी ने कहा कि हमने यह भी भविष्यवाणी किया था कि चुनाव के बाद जेडीयू खत्म हो जाएगा. किस तरीके से चुनाव के बाद आपस में लड़ाई हो रहा है, जितनी बातें हमने कही थी वह सब सही निकलीं.

सम्राट चौधरी पर भी साधा निशाना

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नाम पर JDU को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने JDU को अपने नियंत्रण में ले लिया है और पार्टी को बेच दिया गया है. JDU से निकाले गए नेताओं को अपनी पार्टी में आने का प्रस्ताव देने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उनकी ओर से किसी को कोई प्रस्ताव नहीं है.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗