गैंगरेप के आरोपी इंस्पेक्टर-दरोगा सहित 4 पुलिसवाले सस्पेंड:अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस की घटना; हरियाणा की रहने वाली है युवती
अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप के मामले में चार पुलिसवालों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। इनमें हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद मलिक, CRPF के इंस्पेक्टर लालाराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल मोहित शामिल हैं। गैंगरेप की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर हसनपुर थाना क्षेत्र की 22 सितंबर

अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर युवती से गैंगरेप के मामले में चार पुलिसवालों को शनिवार को सस्पेंड कर दिया गया। इनमें हसनपुर कोतवाली के दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद मलिक, CRPF के इंस्पेक्टर लालाराम यादव और हेड कॉन्स्टेबल मोहित शामिल हैं। गैंगरेप की यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर हसनपुर थाना क्षेत्र की 22 सितंबर की है। पीड़िता हरियाणा की रहने वाली है, जबकि फार्म हाउस उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। चारों आरोपियों को घटना के अगले दिन 23 सितंबर को गिरफ्तार कर बिजनौर जेल भेज दिया गया था। एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया- DNA मिलान के लिए आरोपियों और पीड़िता के कपड़े फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। घटनास्थल से भी सबूत जुटाए गए हैं। हसनपुर कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के मेरठ के एक होटल में रुकने की भी जांच की जाएगी। वे अमरोहा आने से पहले मेरठ में ठहरे थे। वहां से मिलने वाले सबूतों को भी जांच में शामिल करेगी। जानिए पूरा मामला… FIR के अनुसार, पीड़िता युवती हरियाणा के फतेहाबाद थानाक्षेत्र की रहने वाली है। 20 सितंबर को युवती की एक सहेली से बात हुई थी। इसके बाद उसने CRPF के हेड कॉन्स्टेबल मोहित से मिलने के लिए उसे सोनीपत बुलाया। पीड़िता के मुताबिक, 21 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे वह सोनीपत पहुंची। वहां उसकी मुलाकात मोहित से हुई। मोहित उसे अपनी ब्रेजा कार से मेरठ ले गया। रास्ते में मोहित ने अपने साथी CRPF इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी कार में बैठा लिया। लालाराम राजस्थान के अलवर जिले के नहरोट थाना क्षेत्र के खातनखेड़ा गांव का रहने वाला है। मोहित और लालाराम उसे मंगलवार, 22 सितंबर को हसनपुर लेकर पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। इसके बाद तीनों झुलपुरी गांव के पास स्थित फार्म हाउस पहुंचे। यह फार्म हाउस उत्तराखंड की खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। वहां दो कमरे बुक किए गए। युवती के मुताबिक, एक कमरे में मोहित, दरोगा संजय तोमर और लालाराम लेट गए। कुछ देर बाद हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद मलिक खाना और शराब लेकर फार्म हाउस पहुंचा। प्रमोद मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के खेड़ा मस्तान गांव का रहने वाला है। इसके बाद चारों ने एक कमरे में बैठकर खाना खाया और शराब पी। युवती ने अपने कमरे में बैठकर खाना खाया। कमरे में घुसकर रेप करने का आरोप युवती का आरोप है कि कुछ देर बाद मोहित, लालाराम यादव और संजय तोमर उसके कमरे में घुस आए। तीनों ने उसके साथ रेप किया। आरोप है कि तीनों आरोपी कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया। युवती ने उसे धक्का देकर बाहर किया और अंदर से कमरे की कुंडी बंद कर ली। गूगल पर नंबर सर्च कर पुलिस को सूचना दी युवती ने बताया कि कमरे की कुंडी बंद करने के बाद उसने गूगल पर अमरोहा पुलिस का नंबर सर्च किया। इसके बाद पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। कुछ देर बाद पुपलिस पहुंची। एसपी बोले- रात में मिली सूचना, सभी आरोपी गिरफ्तार एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया कि 22 सितंबर की देर रात पुलिस को एक महिला ने फोन कर उसके साथ जबरदस्ती किए जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि महिला अपने परिचित मोहित और लालाराम के साथ अमरोहा आई थी। दोनों यहां अपने दोस्त संजय से मिलने आए थे। महिला के बयान के अनुसार, इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला की शिकायत पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन विधायक का फार्म हाउस, उन्हें जानिए… विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झुलपुरी (रझोहा) गांव के पास गजरौला जाने वाले लिंक मार्ग पर है। उनके इस कृषि फार्म को "डी डी ब्रदर्स फार्महाउस" के नाम से भी जाना जाता है। साल 2022 में फार्म हाउस में चोरी की घटना के बाद यह चर्चा में आया था। मामले में विधायक से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उनके PA जुबेर काजमी ने बताया कि विधायक की थेरेपी चल रही है। वह उस दिन खानपुर में एक रैली में थे, जिसके कारण उनकी कमर में दर्द हो रहा था। PA के अनुसार, पूरे मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे विधायक कार्यालय की ओर से जानकारी दी जाएगी। दरोगा पांच महीने बाद होने वाले थे रिटायर मामले में आरोपी दरोगा संजय तोमर हसनपुर कोतवाली में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक, वह 1986 बैच के थे और करीब पांच महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। एसपी ने संजय तोमर और सिपाही प्रमोद को निलंबित कर दिया है। CRPF के दोनों जवानों के खिलाफ रिपोर्ट उनके संबंधित मुख्यालय को भेजी गई है। फिलहाल चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। विधायक बोले- गृह मंत्रालय के अधिकारियों के आने की बात पर दी एंट्री विधायक उमेश शर्मा ने मामले पर कहा कि फार्म हाउस में गृह मंत्रालय के अधिकारियों के आने की बात बताई गई थी। इसी आधार पर फार्म हाउस में एंट्री दी गई थी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि युवती फार्म हाउस तक कैसे पहुंची और वहां मौजूद आरोपियों की क्या भूमिका थी। पीड़ित युवती फिलहाल अमरोहा के वन स्टॉप सेंटर में है। पुलिस सभी चार आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। मामले में आगे की स्थिति पुलिस जांच और कोर्ट की कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी।
---------- ये खबर भी पढ़ें एक्सप्रेस-वे पर कार 5 बार पलटी, 3 की मौत:आगरा में 140 की स्पीड में डिवाइडर टकराई, पहिए तक अलग; सीट बेल्ट से 2 की जान बची आगरा में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर 4-5 बार पलट खाई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डौकी थाना क्षेत्र में हुआ। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗