22 अक्टूबर 2026, 5:56 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गंगसरा में 28 जुलाई से चल रहा धरना:कार्रवाई नहीं होने पर बघेल ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी

शाहजहांपुर में पुवायां क्षेत्र के गंगसरा में उमेश पाल के परिवार के साथ 28 जुलाई से अनशन और धरने पर बैठे राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर बघेल ने तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद तहसील प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हु

गंगसरा में 28 जुलाई से चल रहा धरना:कार्रवाई नहीं होने पर बघेल ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शाहजहांपुर में पुवायां क्षेत्र के गंगसरा में उमेश पाल के परिवार के साथ 28 जुलाई से अनशन और धरने पर बैठे राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर बघेल ने तहसील प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने गुरुवार को डीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद तहसील प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हुए। गुरुवार को रामकिशोर बघेल तहसील पहुंचे और भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराने पर नाराजगी जताई। इसके बाद प्रशासनिक टीम भूमि कब्जामुक्त कराने के लिए रवाना हुई। बघेल ने बताया कि उमेश पाल के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने उन्हें जेल भेजा था। वहीं, पूर्व प्रधान अरब सिंह यादव और उनके बेटे मनोज यादव समेत 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। मामले में एसपी ने एसआईटी गठित की थी। बघेल ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदानंद सरोज के निर्देश के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗