गाजीपुर के स्कूल में करंट लगने से बच्चे की मौत:झूला झूलते समय पास में टूटे पड़े तार की चपेट में आया, पेपर देने गया था
गाजीपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह करंट लगने से 11 साल के बच्चे के बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह करीब 7:30 बजे पेपर देने स्कूल पहुंचा था। पेपर शुरू होने से पहले वो ग्राउंड में लगे झूले के पास झूलने चला गया। वहीं पर बिजली का तार टूटा पड़ा था। जिसमें करंट दौड़ रहा था। वो उसीकी चपेट में आ गया। पास खेल दूसरे बच्चों ने उसे देख श

गाजीपुर के एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह करंट लगने से 11 साल के बच्चे के बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह करीब 7:30 बजे पेपर देने स्कूल पहुंचा था। पेपर शुरू होने से पहले वो ग्राउंड में लगे झूले के पास झूलने चला गया। वहीं पर बिजली का तार टूटा पड़ा था। जिसमें करंट दौड़ रहा था। वो उसीकी चपेट में आ गया। पास खेल दूसरे बच्चों ने उसे देख शोर मचाया तब स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। बच्चे को स्कूल वैन से हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 में बने दानिश मेमोरियल पब्लिक स्कूल का है। अब पूरा मामला पढ़िए शहर के गोविंद नगर के रहने वाले दिलीप गुप्ता रहते हैं। परिवार में पत्नी किरन गुप्ता के अलावा दो बच्चे हैं। बेटे का नाम उत्कर्ष था। जबकि एक ढाई साल की बेटी है। परिजनों के मुताबिक, उत्कर्ष कक्षा तीन में पढ़ता था। सुबह परिवार के बच्चों के साथ स्कूल पहुंचा था। ग्राउंड में खेलते समय वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। मां बोली- हमें बेटे की लाश मिली मां किरन का आरोप है कि स्कूल परिसर में बिजली का तार पहले से टूटा हुआ था। बच्चों ने घर पर इसकी जानकारी दी थी, लेकिन इसके बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। अगर समय रहते तार ठीक करा दिया जाता तो मेरे बेटे की जान बच सकती थी। स्कूल वालों पहले तो घटना छिपाई। जब जोर देकर पूछा गया तो बताया गया कि सदर हॉस्पिटल ले जाया गया है। वहां पहुंचे तो हमें बेटे की लाश मिली। प्रबंधक बोले- बंदरों से तार टूटने की आशंका स्कूल प्रबंधक मोहम्मद शारिक कुरैशी ने बताया - घटना के समय वह बाहर थे। बच्चा निर्धारित समय से पहले स्कूल पहुंच गया था। स्कूल परिसर में बंदरों की समस्या रहती है। बंदरों ने बिजली का तार तोड़ दिया था। सुबह स्कूल में साफ सफाई का करने वाली दाई पहुंची थीं लेकिन उनकी नजर तार पर नहीं पड़ी। जिसकी चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई। ---- ये खबर भी पढ़ें बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला:4 घंटे जलता रहा, सिर्फ हड्डियां मिलीं, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗