3 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोमवार रात करीब 12 बजे पुलिस और बाइक सवार दो लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका सा

गाजियाबाद में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, अंधेरे का फायदा उठाकर साथी फरार
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सोमवार रात करीब 12 बजे पुलिस और बाइक सवार दो लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया। दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस को देखते ही फायरिंग इंदिरापुरम थाना प्रभारी अजय चौधरी पुलिस टीम के साथ कनावनी पुलिया के सामने ग्रीन बेल्ट, वैशाली की तरफ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। भागते समय बाइक गिर गई। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को घेर लिया और पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान सुहेल निवासी मयूर विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। उसका साथी आमिर मौके से फरार हो गया। दिल्ली-गाजियाबाद में करते थे स्नैचिंग पुलिस पूछताछ में सुहेल ने बताया कि वह अपने साथी आमिर के साथ मिलकर बाइक चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं करता था। दोनों दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में महिलाओं से चेन और कुंडल लूटते थे। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी। आरोपी ने करीब 15 दिन पहले इंदिरापुरम क्षेत्र में दो महिलाओं से चेन लूटने की बात भी कबूल की है। पुलिस अब उसके साथी आमिर की तलाश कर रही है। लूट के बाद दिल्ली भाग जाते थे पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी लूट की वारदात के बाद दिल्ली भाग जाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी लूट की रकम और सामान से अपने शौक पूरे करते थे। फरार आमिर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗