3 अक्टूबर 2026, 6:59 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

गणेश पंडाल पर रेलिंग गिरने से महिला की मौत:तेज बारिश से पानी भरा, तीसरी मंजिल की रेलिंग टूटने से हादसा, 10 लोग घायल

सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गणेश पूजन पंडाल के दौरान अचानक हादसा हो गया। तेज बारिश के चलते धर्मशाला के आंगन में लगाए गए तिरपाल में पानी भर गया। पानी के भार से तीसरी मंजिल पर लगी रेलिंग तिरपाल के साथ टूटकर नीचे पूजा कर रहे लोगों पर जा गिरी। हादसे में करीब 1

गणेश पंडाल पर रेलिंग गिरने से महिला की मौत:तेज बारिश से पानी भरा, तीसरी मंजिल की रेलिंग टूटने से हादसा, 10 लोग घायल
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सीतापुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर स्थित पंजाबी धर्मशाला में बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गणेश पूजन पंडाल के दौरान अचानक हादसा हो गया। तेज बारिश के चलते धर्मशाला के आंगन में लगाए गए तिरपाल में पानी भर गया। पानी के भार से तीसरी मंजिल पर लगी रेलिंग तिरपाल के साथ टूटकर नीचे पूजा कर रहे लोगों पर जा गिरी। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान 38 वर्षीय उमा कपूर पत्नी शम्मी कपूर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार पंजाबी धर्मशाला में करीब डेढ़ फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। स्थानीय लोग प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर रहे थे। इसी दौरान करीब 12:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का पानी आंगन में लगाए गए तिरपाल पर जमा होने लगा। पानी का भार बढ़ने से तीसरी मंजिल की रेलिंग तिरपाल के साथ टूट गई और नीचे मौजूद श्रद्धालुओं पर जा गिरी। हादसे में निधि गोली पत्नी जितेंद्र, कनिका गुप्ता, उत्तरी आदर्श गुप्ता, बिन्नी कोहली पत्नी तरुण कोहली, अदिति वाजपेई, उत्तरी बबलू वाजपेई, सभासद विजयलक्ष्मी नगर, नीति मल्होत्रा पत्नी दिलीप कुमार मल्होत्रा और उमा कपूर समेत अन्य चार-पांच लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उमा कपूर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे की सूचना पर डीएम एसपी, एसडीएम सदर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗