2 अक्टूबर 2026, 4:27 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में राष्ट्रभक्ति का मंत्र गूंजा:एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, 14 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित

गांधी-शास्त्री जयंती पर अमेठी पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। एसपी सरवणन टी. ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में किया गया। एसपी सरवणन टी. ने पुलिसकर्मियों को गांधी-शास्त्री के आदर्शों की प्रेरणा दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर 14

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में राष्ट्रभक्ति का मंत्र गूंजा:एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ, 14 पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा पदक से हुए सम्मानित
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गांधी-शास्त्री जयंती पर अमेठी पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। एसपी सरवणन टी. ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में किया गया। एसपी सरवणन टी. ने पुलिसकर्मियों को गांधी-शास्त्री के आदर्शों की प्रेरणा दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर 14 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वर्ष 2025 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, अवनीश कुमार चौहान, उपनिरीक्षक शेख नईम, अजय कुमार, मुख्य आरक्षी शेष बहादुर सिंह चुने गए। वर्ष 2026 के लिए निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी लक्ष्मी नारायण यादव को यह पदक मिला। वर्ष 2026 के उत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी प्रशान्त मिश्र, निर्भय सिंह, शशि कुमार, दिलीप कुमार सिंह, भारत भूषण सिंह और वीरेन्द्र कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। सफाईकर्मियों को भी उपहार दिए गए। एसपी ने ईमानदारी से आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। सीओ लाइन्स श्वेताभ भास्कर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗