गोरखपुर में CM कार्यक्रम के चलते 2 दिन डायवर्जन:चारफाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग बंद, वाहनों के लिए जारी हुआ रूट प्लान
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 नवंबर को चार फाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग पर प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1 नवंबर को चार फाटक ओवरब्रिज बिछिया मार्ग पर प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस ने 31 अक्टूबर से 1 नवंबर को कार्यक्रम समाप्ति तक के लिए विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आमजन को सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था देने के लिए आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित मार्गों से चलाया जाएगा। दो पहिया वाहनों को छोड़कर सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहन डायवर्ट रहेंगे। भारी वाहनों के लिए डायवर्जन मोहद्दीपुर चौराहा से कौआबाग की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन जैसे रोडवेज बस, ऑयल टैंकर और अन्य भारी वाहन चारफाटक ओवरब्रिज होकर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज तिराहा, यातायात तिराहा, धर्मशाला चौराहा और श्री गोरखनाथ ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। जनपद महराजगंज से आने वाले भारी वाहन जो कौआबाग होकर मोहद्दीपुर की तरफ जाते हैं, उनका भी चारफाटक मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन खजांची चौराहा से डायवर्ट होकर स्पोर्ट कॉलेज चौराहा, रामनगर तिराहा, आरएमपी पॉलीटेक्निक चौराहा से होते हुए गोरखनाथ ओवरब्रिज होते हुए जाएंगे। हल्के वाहनों के लिए डायवर्जन (तीन पहिया/चार पहिया) मोहद्दीपुर चौराहा से चारफाटक ओवरब्रिज की तरफ जाने वाले वाहन जीएमजी रेलवे आवास तिराहा, रेल म्यूजियम तिराहा से बिछिया अंडर पास होते हुए जाएंगे। बिछिया तिराहा से चारफाटक ओवरब्रिज की तरफ जाने वाले वाहन भी बिछिया तिराहा से बिछिया अंडर पास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗