गोरखपुर में एनसीसी कैडेटों को सैन्य प्रशिक्षण:प्रतिकूल परिस्थितियों में टेंट लगाना और हथियार संचालन का अभ्यास कराया
गोरखपुर में गगहा ब्लॉक के राधिका हायर सेकेंडरी स्कूल करवल मझगांवा में 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-167 के तीसरे दिन बुधवार को कैडेटों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैडेटों ने खुले मैदान और जंगल जैसे प्रतिकूल स्थानों पर टेंट लगाने के साथ हथियारों को खोलने और जोड़ने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण

गोरखपुर में गगहा ब्लॉक के राधिका हायर सेकेंडरी स्कूल करवल मझगांवा में 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-167 के तीसरे दिन बुधवार को कैडेटों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कैडेटों ने खुले मैदान और जंगल जैसे प्रतिकूल स्थानों पर टेंट लगाने के साथ हथियारों को खोलने और जोड़ने का अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को बताया गया कि विषम परिस्थितियों में टेंट लगाकर किस तरह सुरक्षित रहकर जीवनयापन किया जा सकता है। उन्हें टेंट में बेड लगाने, पानी को सुरक्षित रखने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जंगली जानवरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही कठिन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर रहने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों को नियंत्रित कर उन्हें अनुकूल बनाना सैनिक के महत्वपूर्ण गुणों में शामिल है। इसके लिए मनोबल, साहस, अनुशासन, टीम भावना और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं भी कई बार चुनौती बनकर सामने आती हैं, ऐसे में उनसे निपटने के लिए सतर्कता और प्रशिक्षण आवश्यक है। इससे पूर्व कैडेटों को पीटी, योगाभ्यास, दौड़, नेतृत्व क्षमता विकास, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को शारीरिक दक्षता के साथ अनुशासन और टीम भावना का महत्व भी समझाया जा रहा है। इस अवसर पर कैंप एडजूटेंट कैप्टन शशिमौलि त्रिपाठी, कैप्टन प्रभात कुमार चतुर्वेदी, सूबेदार मेजर राकेश कुमार, सूबेदार अरविंद कुमार, लेफ्टिनेंट सूरज कुमार, दिग्विजय सिंह, मनोरंजन त्रिपाठी, शिवेंद्र त्रिपाठी, संजय प्रजापति, दयानंद, मनोज कुमार सहित एनसीसी के अधिकारी एवं प्रशिक्षण दल के सदस्य मौजूद रहे।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
