6 अक्टूबर 2026, 5:04 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गोरखपुर में टंकी फटने से हवा में उड़ा हाथ:चारो तरफ फैला खून, मची चीख पुकार, हादसे में 2 घायल

गोरखपुर में मंगलवार को हवा भरते समय टंकी फटने से एक युवक हाथ शरीर से अलग होकर उड़ गया। वहीं पास में काम कर रहा युवक भी इसकी चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। घायलों की पहचान जंगल कौड़िया के बलुआ गांव निवासी आनंद सिंह (40) और आशीष (25) के रूप में हुई।

गोरखपुर में टंकी फटने से हवा में उड़ा हाथ:चारो तरफ फैला खून, मची चीख पुकार, हादसे में 2 घायल
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर में मंगलवार को हवा भरते समय टंकी फटने से एक युवक हाथ शरीर से अलग होकर उड़ गया। वहीं पास में काम कर रहा युवक भी इसकी चपेट में आ गया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। घायलों की पहचान जंगल कौड़िया के बलुआ गांव निवासी आनंद सिंह (40) और आशीष (25) के रूप में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि टंकी फटने पर तेज धमाका हुआ, जिसमे आनंद सिंह का हाथ शरीर से अलग हो गया। उनके कंधे से तेज धार में खून बहने लगा। वहीं दूसरे घायल आशीष का सिर फट गया। अब जानिए पूरा मामला बलुआ निवासी आनंद सिंह अपने घर पर ही धुलाई सेंटर चलाते हैं। वाहनों के टायरों में हवा भरने के लिए उन्होंने एक हवा की टंकी रखी थी, जिसमें जनरेटर के माध्यम से हवा भरी जाती थी। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे आनंद सिंह टंकी में हवा भर रहे थे। इसी दौरान वह किसी दूसरे काम में व्यस्त हो गए। बताया जा रहा है कि टंकी भरने के बाद हवा निकलने की आवाज सुनकर आनंद सिंह जनरेटर बंद करने के लिए पहुंचे ही थे कि अचानक तेज दबाव के कारण टंकी फट गई। धमाके की चपेट में आने से आनंद सिंह का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर अलग हो गया। वहीं, कुछ दूरी पर काम कर रहे आशीष भी इसकी चपेट में आ गए और गंभीर चोट लगने के बाद बेहोश होकर गिर पड़े। तेज धमाके के बाद मची अफरा तफरी अचानक हुए धमाके से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पीएचसी प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗