25 नवंबर 2026, 4:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

गिरिडीह में आधी रात को डबल मर्डर से सनसनी, ससुर-बहू की कुल्हाड़ी से हत्या

झारखंड के गिरिडीह जिले के पंचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में सोमवार की अहले सुबह दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर ससुर और बहू की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शी

गिरिडीह में आधी रात को डबल मर्डर से सनसनी, ससुर-बहू की कुल्हाड़ी से हत्या
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

झारखंड के गिरिडीह जिले के पंचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा स्थित सुंडीटोला में सोमवार की अहले सुबह दोहरे हत्याकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर ससुर और बहू की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतकों की पहचान 65 वर्षीय सुकर मंडल और उनकी 30 वर्षीय बहू शीला मंडल के रूप में हुई है. 

एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है, प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह करीब दो बजे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि अपराधी घर में घुसे और सुकर मंडल तथा उनकी बहू शीला मंडल पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 

मौके से फरार हुए बदमाश

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए, घटना के बाद सोमवार की सुबह जैसे ही दोहरे हत्याकांड की जानकारी ग्रामीणों को मिली, सुंडीटोला सहित आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. वहीं, परिवार के दो सदस्यों की एक साथ हत्या होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस मामले में मृतक सुकर मंडल की पत्नी और बेटी ने वासुदेव मंडल पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है. 

परिजनों के इस आरोप के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह क्या है और इस वारदात में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इधर घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. 

पुलिस ने कब्जे में लिए दोनों के शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित आपसी विवाद और पारिवारिक रंजिश जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. 

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, रात के अंधेरे में घर में घुसकर ससुर और बहू की हत्या की इस घटना से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है. अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है.

'सनातन के नाम पर ढोंग', बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया पाखंडी!

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗