30 अक्टूबर 2026, 9:42 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गिल ने नेट्स पर तैयारी शुरू की:न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे सीरीज, रोहित-कोहली की वापसी; राहुल और गुरनूर भी जुड़े

ऑकलैंड में 29 अक्टूबर को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने नेट्स पर अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से ईडन पार्क में शुरू होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। इस सीरीज से सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम मे

गिल ने नेट्स पर तैयारी शुरू की:न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से वनडे सीरीज, रोहित-कोहली की वापसी; राहुल और गुरनूर भी जुड़े
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ऑकलैंड में 29 अक्टूबर को भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने नेट्स पर अभ्यास किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से ईडन पार्क में शुरू होगी। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। इस सीरीज से सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे टीम में वापसी होगी। गिल को आखिरी दो वनडे से आराम दिया गया वनडे फॉर्मेट में गिल के साथ-साथ श्रेयस अय्यर भी कप्तान बनाए गए हैं। गिल शुरुआती तीन वनडे में कप्तानी करेंगे। वहीं, आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे। इस दो मैचों के दौरान टेस्ट की तैयारी के लिए गिल के साथ उप कप्तान केएल राहुल को आराम दिया जाएगा। टेंपल डिवाइस पहने दिखे गिल गिल ने अभ्यास के दौरान माथे पर ‘टेंपल’ नाम का फिटनेस ट्रैकिंग डिवाइस पहना था। उन्होंने बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से बातचीत भी की। इसके बाद गिल नेट्स पर बल्लेबाजी करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने करीबी दोस्त और भारत के टी-20 ओपनर अभिषेक शर्मा से भी बातचीत की। अभिषेक ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में 38 गेंदों पर 113 रन बनाए थे। भारत ने 199 रन के टारगेट का पीछा करते हुए यह मैच जीता था। टी-20 सीरीज में भारत ने 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। राहुल और ईशान ने भी किया अभ्यास ग्रोइन की चोट से उबर रहे ईशान किशन और केएल राहुल ने भी नेट्स पर बल्लेबाजी की। वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 19 नवंबर से शुरू होगी और गिल इसमें भारत की कप्तानी करेंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗