31 अक्टूबर 2026, 10:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

गृहमंत्री शाह के स्वागत में लाइन से खड़े हुए मंत्री-नेता:पटका-शॉल, बुके से भव्य स्वागत, चुनाव की तैयारियों के लिए लखनऊ में होगी बैठक

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक करने गृहमंत्री शुक्रवार को लखनऊ आए। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए यूपी सरकार के मंत्री, भाजपा पदाधिकारी, लखनऊ मेयर आदि लाइन से खड़े हुए। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को बुके देकर स्वागत किया। उनके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

गृहमंत्री शाह के स्वागत में लाइन से खड़े हुए मंत्री-नेता:पटका-शॉल, बुके से भव्य स्वागत, चुनाव की तैयारियों के लिए लखनऊ में होगी बैठक
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए बैठक करने गृहमंत्री शुक्रवार को लखनऊ आए। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए यूपी सरकार के मंत्री, भाजपा पदाधिकारी, लखनऊ मेयर आदि लाइन से खड़े हुए। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह को बुके देकर स्वागत किया। उनके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पटका और बुके देकर अभिनंदन किया। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में होगी। इसका केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की स्थिति और केंद्र व प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा होगी। पार्टी का जोर यूपी में तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर रहेगा। 2 तस्वीरें देखिए- तीन सत्रों में होगी चर्चा, कमजोर क्षेत्रों पर रहेगा फोकस प्रदेश कार्यसमिति की बैठक तीन सत्रों में आयोजित होगी। दूसरे सत्र में राजनीतिक एजेंडे, चुनावी तैयारियों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन की गतिविधियों की समीक्षा कर उन क्षेत्रों और बूथों की पहचान की जाएगी, जहां पार्टी को अपनी स्थिति मजबूत करने की जरूरत है। राजनीतिक प्रस्ताव में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, सुशासन और सरकार के प्रमुख फैसलों को प्रमुखता से रखा जाएगा। बैठक के जरिए पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर संदेश भी देंगे। दोपहर 3 बजे फिर दिल्ली लौट जाएंगे शाह अमित शाह एयरपोर्ट से लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका लखनऊ दौरा लगभग चार घंटे का रहेगा। बैठक की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश सह-प्रभारी मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा व प्रदीप वर्मा मौजूद रहे। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया। पंकज चौधरी ने कहा कि पार्टी को उन क्षेत्रों में अधिक मेहनत करनी होगी, जहां संगठन कमजोर है। उन्होंने पंजीकरण, भोजन, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए। वहीं, धर्मपाल सिंह ने आयोजन को व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्व तैयारी, सूक्ष्म प्रबंधन और टीमवर्क पर जोर दिया। वरिष्ठ नेताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी होंगे शामिल बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा और प्रदीप वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, विधायक, एमएलसी, सांसद प्रत्याशी, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली इस बैठक में संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा और आगामी राजनीतिक एजेंडे पर चर्चा को अहम माना जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗