3 अक्टूबर 2026, 7:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

चंद्रशेखर साहू महराजगंज से दिल्ली तक करेंगे पदयात्रा:जनहित की 8 मांगों को लेकर डीएम को दी सूचना, रामलीला मैदान में करेंगे अनशन

महराजगंज के वार्ड 19 चिऊरहा निवासी चंद्रशेखर साहू ने जनहित से जुड़ी आठ मांगों को लेकर महराजगंज से नई दिल्ली तक पदयात्रा करने की जानकारी जिलाधिकारी को दी है। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वह रामलीला मैदान, नई दिल्ली तक पैदल जाएंगे और वहां पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठेंगे। चंद्रशेखर साहू ने स

चंद्रशेखर साहू महराजगंज से दिल्ली तक करेंगे पदयात्रा:जनहित की 8 मांगों को लेकर डीएम को दी सूचना, रामलीला मैदान में करेंगे अनशन
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
महराजगंज के वार्ड 19 चिऊरहा निवासी चंद्रशेखर साहू ने जनहित से जुड़ी आठ मांगों को लेकर महराजगंज से नई दिल्ली तक पदयात्रा करने की जानकारी जिलाधिकारी को दी है। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। वह रामलीला मैदान, नई दिल्ली तक पैदल जाएंगे और वहां पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठेंगे। चंद्रशेखर साहू ने साफ किया कि उनकी यह पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक होगी। इस दौरान कोई चक्का जाम, नारेबाजी या कानून-व्यवस्था पर असर डालने वाली गतिविधि नहीं की जाएगी। उनका मकसद जनहित की इन आठ मांगों को अधिकारियों और सरकार तक शांतिपूर्ण तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनकी पदयात्रा की जानकारी पर ध्यान दिया जाए। चंद्रशेखर साहू ने यह पत्र 24 सितंबर 2026 को जिलाधिकारी को सौंपा। पत्र में उन्होंने अपना पता वार्ड 19, चिऊरहा, नगर पालिका परिषद महराजगंज बताया है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗