24 नवंबर 2026, 2:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

छठ पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें ड्रोन-VIDEO:व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

प्रयागराज में महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को संगम समेत बलुआ घाट, अरैल घाट, फाफामऊ घाट, श्रृंगवेरपुर घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कई घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्

छठ पर घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देखें ड्रोन-VIDEO:व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं, डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज में महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को संगम समेत बलुआ घाट, अरैल घाट, फाफामऊ घाट, श्रृंगवेरपुर घाट और दशाश्वमेध घाट सहित शहर के कई घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम होते ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचीं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर बैरिकेडिंग की गई और जल पुलिस की तैनाती रही। वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करती रहीं। वीडियो देखने के लिए ऊपर तस्वीर पर क्लिक करें…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗