छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में 6 दोषियों को सजा:बुलंदशहर में सभी को 3-3 साल की जेल और 23,500 रुपए जुर्माना
बुलंदशहर में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के 9 साल पुराने मामले में अदालत ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ओम प्रकाश वर्मा तृतीय ने शनिवार को सभी दोषियों को 3-3 साल की जेल और 23,500-23,500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मामला वर्ष 2017 का है। पुलिस ने इसे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’

बुलंदशहर में घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के 9 साल पुराने मामले में अदालत ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया है। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) ओम प्रकाश वर्मा तृतीय ने शनिवार को सभी दोषियों को 3-3 साल की जेल और 23,500-23,500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। मामला वर्ष 2017 का है। पुलिस ने इसे ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के लिए चुना था। घर में घुसकर की थी छेड़छाड़ पुलिस के मुताबिक, मामला पहासु थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव का है। 17 फरवरी 2017 को आरोपियों ने एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पहासु थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी कर 31 मई 2017 को अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। ऑपरेशन कन्विक्शन में चुना गया केस पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इस मामले को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत चुना गया। बुलंदशहर पुलिस की मॉनीटरिंग सेल ने अभियोजन पक्ष के साथ समन्वय कर अदालत में पैरवी की। इन 6 आरोपियों को सुनाई गई सजा अदालत ने डॉ. भगवान पुत्र छत्रपाल, नरेंद्र पुत्र भगवान, प्रमोद पुत्र रामगोपाल, प्रवीन पुत्र रामगोपाल, जितेंद्र उर्फ जीता पुत्र रोशनलाल और विकुल उर्फ गिरीश उर्फ डुक्कु पुत्र मनवीर को दोषी ठहराया। सभी को 3-3 साल की जेल और 23,500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। पुलिस टीम ने की मामले की पैरवी इस मामले में अभियोजक विपल कुमार राघव, मॉनीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार कांस्टेबल संदीप कुमार, महिला हेड कांस्टेबल अंजू सिंह और कोर्ट मोहर्रिर हेड कांस्टेबल मनोज प्रजापति ने पैरवी में सहयोग किया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗