3 अक्टूबर 2026, 4:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ज्ञानेश कुमार होंगे सम्मानित? BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से…'

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर एक तरफ जहां पूरा विपक्षी दल एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है और इस्तीफे की मांग कर रहा इस बीजेपी ने सम्मानित करने की बात कह दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को बेगूसराय में म

ज्ञानेश कुमार होंगे सम्मानित? BJP का बड़ा बयान, 'जिस तरह से…'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर एक तरफ जहां पूरा विपक्षी दल एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहा है और इस्तीफे की मांग कर रहा इस बीजेपी ने सम्मानित करने की बात कह दी है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (02 अक्टूबर, 2026) को बेगूसराय में मीडिया से कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जिस तरह से अवैध नामों को काटा है, उनको सम्मानित करने की जरूरत है.

कांग्रेस पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "जिसने जीवन भर चोरी की… लोकतंत्र का गला घोंटा… आज वही कांग्रेस ज्ञानेश कुमार के ऊपर आरोप लगा रही है… बिहार में महीनों दिन घूमते रहे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव… जब इलेक्शन कमीशन ने कहा कि आप नाम भेजें किसका नाम कटा है, एक नाम नहीं दिया… मैं तो कहता हूं कि ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की जरूरत है… उन्होंने जिस तरह से सारे अवैध नामों को काटा…" 

टीएमसी के कांग्रेस में विलय के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा, "कौन किस में विलय होगा वो कांग्रेस जाने… मुझे उससे कोई लेना देना नहीं…"

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह और नीरज के बीच सुलह कराएंगे ये केंद्रीय मंत्री, JDU का बड़ा फैसला

सोनिया, राहुल और प्रियंका पर किया हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ कैप्टन स्मित माछर की तारीफ की तो दूसरी ओर कांग्रेस पर हमला किया. गिरिराज सिंह ने कहा कि स्मित माछर ने जान पर खेलकर प्लेन को हाईजैक होने से बचाया. अमेरिका, इजरायल सहित कई देश प्रशंसा कर रहे हैं वहीं सोनिया, प्रियंका या राहुल गांधी के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकल रहा. 

उन्होंने कहा, "प्लेन को हाईजैक करने का प्रयास करने वाला पायलट एक मुसलमान था और जब मुसलमान अपराधी हो तो कांग्रेस की जुबान बंद हो जाती है. कांग्रेस सिर्फ देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है. आज ये लोग सिर्फ आंदोलन की धमकी देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗