कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से शनिवार (10 अक्टूबर, 2026) को होने वाले आंदोलन के बीच आरजेडी की ओर से बड़ा बयान आया है. आरजेडी की प्रवक्ता कंचना यादव ने शुक्रवार (09 अक्टूबर, 2026) की रात एक्स हैंडल से अपना वीडियो बयान जारी किया.
एक्स पोस्ट में लिखा, "कल पूरी दिल्ली में इंटरनेट बंद कर रही है बीजेपी सरकार... क्योंकि उसे मालूम है कि ज्ञानेश जेल जाएंगे तो मोदी भी जाएंगे और अमित शाह भी जाएंगे."
कल पूरी दिल्ली में इंटरनेट बंद कर रही है बीजेपी सरकार। क्योंकि उसे मालूम है कि ज्ञानेश जेल जाएंगे तो मोदी भी जाएंगे और अमित शाह भी जाएंगे। https://t.co/CJTNvfNItu
— Dr. Kanchana Yadav (@Kanchanyadav000) October 9, 2026
कंचना यादव ने कहा कि इससे पहले कि इंटरनेट बंद हो जाए, दिल्ली से पूरे देशवासियों को यह मैसेज पहुंचे कि किस तरह से दिल्ली में तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है. कल (10 अक्टूबर, 2026) दिल्ली में इंटरनेट बंद रहेगा, क्यों क्योंकि एक तानाशाह सरकार को ज्ञानेश कुमार को बचाना है.
'सरकार में बैठे हुए जो लोग हैं...'
कंचना ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे तो सरकार में बैठे हुए जो लोग हैं जो ज्ञानेश कुमार के माध्यम से सरकार में आए हैं वह भी जेल जाएंगे. इसलिए कल (शनिवार) दिल्ली में इंटरनेट बंद है. मेट्रो बंद है, रेलवे स्टेशन बंद है, ट्रेन रोकी जा रही हैं, पैरा मिलिट्री फोर्स लगाए जा रहे हैं, तमाम जगह डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
आरजेडी नेता ने कहा, "पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. रोजमर्रा का जो जीवन है प्रभावित होगा. सरकार इस स्तर तक गिर जाएगी किसी को इसका अंदाजा नहीं था."
उन्होंने कहा कि कितने लोग इंटरनेट से काम करते हैं, लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं, ये सारे काम बंद रहेंगे. क्योंकि ये सरकार नहीं चाहती कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएं. उनके खिलाफ कोई आंदोलन हो, क्योंकि वो जेल जाएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जाएंगे और अमित शाह भी जाएंगे. यहां पर सवाल सिर्फ ज्ञानेश कुमार का नहीं है, सरकार को मालूम है कि अगर ज्ञानेश गए तो मोदी और अमित शाह को भी जाना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- 'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'

