3 अक्टूबर 2026, 11:53 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'

एसआईआर के मुद्दे पर जारी सियासत के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने शुक्रवार (25 सितंबर, 2026) को इस मसले पर अपना बयान जारी किया.

जन सुराज ने कर दी बड़ी मांग, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

एसआईआर के मुद्दे पर जारी सियासत के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने शुक्रवार (25 सितंबर, 2026) को इस मसले पर अपना बयान जारी किया.

जन सुराज के नेता कुमार सौरभ ने कहा कि चुनाव आयोग के अंदर आंतरिक विवाद, मतदाता सूची संशोधन (SIR) में बड़ी अनियमितताओं के आरोपों, संस्थागत पारदर्शिता और उससे जुड़ी विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. भारत के लोकतंत्र में आम लोगों की आस्था बनी रहे इसके लिए आवश्यक है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया का पालन किया जाए.

'सवालों के घेरे में एसआईआर की पूरी प्रक्रिया'

उन्होंने कहा कि विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के तहत देशभर में कुल 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल से हटा दिया गया. एसआईआर की पूरी प्रक्रिया गंभीर सवालों के घेरे में है. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति प्रक्रिया और पूर्व की पृष्ठभूमि पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न है. 

कुमार सौरभ ने कहा कि ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली और विश्वसनीयता को लेकर जिस प्रकार के गंभीर आरोप लगे हैं उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने ज्ञानेश कुमार को नैतिक जिम्मेदारी के तहत इस्तीफा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- SIR विवाद पर प्रशांत किशार का बड़ा बयान, 'केवल ज्ञानेश कुमार…'

'विवादास्पद रही है सीईसी की नियुक्ति'

अपने बयान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को भी विवादास्पद बताया. कहा कि 2023 में संसद के बनाए कानून में बदलाव के बाद चयन समिति में सरकार का प्रभुत्व बढ़ गया था. ज्ञानेश कुमार की पृष्ठभूमि में अनुच्छेद 370, राम मंदिर ट्रस्ट जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्र सरकार के लिए काम करना शामिल है. 

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को लेकर ये साफ है कि चुनाव आयोग के भीतर गंभीर आपत्तियां दर्ज हुई हैं. ये लाखों मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने का मामला भी साफ तौर से प्रतीत होता है.

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के विवाद में चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मैं सरकार…'

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗