जौनपुर में छठ घाट देखने पहुंचे डीएम-एसपी:3 घाटों पर इंतजाम देखे, 157 घाटों पर 1 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे
जौनपुर में छठ पर्व के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे नगर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि 157 घाटों पर 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। डीएम और एसपी ने अपर जिलाधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारियों के साथ ग

जौनपुर में छठ पर्व के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे नगर के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि 157 घाटों पर 1 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। डीएम और एसपी ने अपर जिलाधिकारी तथा नगर पालिका के अधिकारियों के साथ गोपी घाट, विसर्जन घाट और हनुमान घाट का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम समय पर पूरे करने को कहा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए सभी थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी। प्रमुख घाटों पर पुलिस बल के साथ निगरानी होगी। घाट क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाने के लिए प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। छठ पर्व चार दिन चलता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है और समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗