3 अक्टूबर 2026, 6:55 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

जौनपुर में युवकों ने सिपाही से की हाथापाई, VIDEO:मड़ियाहूं के गांधी तिराहे पर आपस में मारपीट कर रहे थे तीनों, बचाने गया था पुलिसकर्मी

जौनपुर के मड़ियाहूं के गांधी तिराहे पर रविवार रात तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। पहले तीनों आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंचे सिपाही ने विवाद शांत कराने की कोशिश की तो आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। सूच

जौनपुर में युवकों ने सिपाही से की हाथापाई, VIDEO:मड़ियाहूं के गांधी तिराहे पर आपस में मारपीट कर रहे थे तीनों, बचाने गया था पुलिसकर्मी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
जौनपुर के मड़ियाहूं के गांधी तिराहे पर रविवार रात तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। पहले तीनों आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंचे सिपाही ने विवाद शांत कराने की कोशिश की तो आरोप है कि युवकों ने उसके साथ भी हाथापाई कर दी। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए भीड़ जुट गई। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। सोमवार शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा की तीनों युवक नशा कर रखा था। खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… रविवार रात गांधी तिराहे पर तीन युवक शराब के नशे में आपस में मारपीट कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं थाने के सिपाही धर्मेंद्र बिंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवकों को समझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने सिपाही धर्मेंद्र से भी हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद सिपाही ने घटना की जानकारी थाने में दी। सिपाही से अभद्रता की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांधी तिराहे पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मड़ियाहूं नगर पंचायत के भंडारिया टोला निवासी मिंटू सेठ, हरखपुर शकर मंडी निवासी प्रदीप कुमार और सुल्तानपुर गौर निवासी अखिलेश पांडेय के रूप में हुई। पुलिस तीनों को थाने ले गई। मामले में शांति भंग के आरोप में कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कार का भी किया गया चालान मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि तीनों युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है। जिस कार से वे आए थे, उसका भी चालान किया गया। घटना के दौरान तिराहे पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। बाद में पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗