3 अक्टूबर 2026, 12:48 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'

जमुई की घटना पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की घूमने गए हैं और स्थानीय लोगों ने माहौल खराब किया. उन्होंने कहा कि पूरी जवाबदेही सरकार की है. मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. अगर वो जवाब नहीं देते ह

जमुई की घटना पर तेजप्रताप यादव बोले, 'अगर कोई लड़का-लड़की...'
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

जमुई की घटना पर जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लड़का और लड़की घूमने गए हैं और स्थानीय लोगों ने माहौल खराब किया. उन्होंने कहा कि पूरी जवाबदेही सरकार की है. मुख्यमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए. अगर वो जवाब नहीं देते हैं तो बिहार में अनशन और आंदोलन होगा. उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार युवाओं को परेशान किया जा रहा है. महिलाओं और लड़कियों को परेशान किया जा रहा है. इन्हीं घटिया हरकतों की वजह से बिहार दूसरे राज्यों में बदनाम है. 

प्रभारी मंत्री पर साधा निशाना

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पुलिस असली दोषी पर कार्रवाई नहीं कर रही है. जबकि कार्रवाई तो उसी के खिलाफ होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस 'दिखावा' कर रही है. उन्होंने कहा कि वहां के प्रभारी मंत्री से डिपार्टमेंट चल नहीं रहा है. उस मंत्री का हम सब खेला जानते हैं. घूसखोरी चल रही है. 

#WATCH | Patna, Bihar: On a viral video from Jamui showing a boy being assaulted and a girl being groped, Janshakti Janata Dal (JJD) National President Tej Pratap Yadav says, "It is unfortunate for the country—and especially for Bihar — that the local populace has acted to… pic.twitter.com/Xn5ovUXZdl

— ANI (@ANI) September 21, 2026

बाहर निकलने में हमको खुद डर लगता है- तेजप्रताप

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष ने कहा, "बिहार में कोई महिला सुरक्षित नहीं है. हमको खुद डर लगता है जब बाहर निकलते हैं. सरकार जो दावा कर रही है कि महिलाएं सुरक्षित हैं, कहां सुरक्षित हैं? कुछ न कुछ घटना हो जा रही हैं. लड़का-लड़की घूमने गए, ये उनका निजी मामला है. वो कहीं भी जा सकते हैं. लेकिन ये जो हुआ है वो बहुत गलत हुआ है और निंदनीय है. सरकार को, सम्राट चौधरी को और जो मंत्री हैं, इनको जवाब देना होगा."

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में सात-आठ आरोपियों की पहचान की जा चुकी है. गाड़ी के नंबर के आधार पर लड़का और लड़की का पता लगाया गया. दोनों लड़का-लड़की कोचिंग में पढ़ते थे. ADG लॉ एंड आर्डर केएस अनुपम ने बताया कि वीडियो को प्रसारित करने वालों पर भी कार्रवाई होगी.

जमुई: ADG का खुलासा, 7-8 युवकों के नाम आए, VIDEO शेयर करने वालों पर एक्शन

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗