3 अक्टूबर 2026, 4:07 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

जमुई कांड पर पटना में RJD का हल्लाबोल, फूंका CM सम्राट का पुतला

बिहार के जमुई में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर सियासत तेज है. पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका. इस दौरान आरजेडी की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

जमुई कांड पर पटना में RJD का हल्लाबोल, फूंका CM सम्राट का पुतला
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के जमुई में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर सियासत तेज है. पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका. इस दौरान आरजेडी की महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने ‘सम्राट चौधरी मुर्दाबाद’ और ‘सम्राट चौधरी होश में आओ’ जैसे नारे लगाए. प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘We Want Justice’ लिखे पोस्टर भी नजर आए. आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जमुई की घटना को लेकर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें- दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

सुनील सिंह ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदर्शन के दौरान आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने कहा,"जमुई की जो घटना हुई है, उससे पूरे बिहारवासी शर्मिंदा हैं. ये ऐसा कृत्य है कि सरकार चाहे जितना भी अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करे, ये छिपने वाला नहीं है." उन्होंने आगे कहा, "चूंकि इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, तो पुलिस हरकत में आई. प्रतिदिन बच्चियों के साथ ऐसी दर्जनों और सैकड़ों घटनाएं हो रही हैं..."

पटना, बिहार: जमुई में युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंका। pic.twitter.com/DRHCu4xuwz

— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 23, 2026

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

आरजेडी नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान राज्य में महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए. पार्टी नेताओं का आरोप है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई. विपक्षी दलों की ओर से इस मामले को लेकर सरकार पर लगातार निशाना साधा जा रहा है.

पटना, बिहार: राजद MLC सुनील सिंह ने कहा, "जमुई की जो घटना हुई है, उससे पूरे बिहारवासी शर्मिंदा हैं। ये ऐसा कृत्य है कि सरकार चाहे जितना भी अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करे, ये छिपने वाला नहीं है। चूंकि इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, तो पुलिस हरकत में आई। प्रतिदिन बच्चियों के साथ… pic.twitter.com/bzpfMprIiN

— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 23, 2026

पुलिस कार्रवाई पर सरकार का पक्ष

वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जमुई मामले पर कहा है कि उनकी प्राथमिकता सुशासन है और अपराधी की कोई जाति नहीं होती. पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है. घटना की जांच के साथ वायरल वीडियो से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें- जमुई मामले पर अशोक चौधरी बोले- कानून का राज कायम रहेगा

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗